IBN7 IBN7

विज्ञापनों से 1 अरब 28 करोड़ कमाते हैं कैप्टन धोनी!

Posted on Jun 20, 2012 at 07:09pm IST | Updated Jun 20, 2012 at 09:04pm IST

नई दिल्ली। धोनी की चमक भले ही मैदान पर थोड़ी कम हुई है, लेकिन एड वर्ल्ड में धोनी का धमाल अभी भी जारी है। फोर्ब्स मैगजीन की जारी की गई दुनियां के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी 31वें नंबर पर है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक धोनी दुनियां के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। यहीं नहीं धोनी ने इस लिस्ट में कई दिग्गज फुटबॉलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंन्द्र सिंह धोनी को ऊपर वाले ने जब दिया तो छप्पर फाड़ कर दिया। धोनी भले ही पिछले कुछ महीनों में मैदान पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हो, लेकिन इसके बावजूद कमाई के मामले में उनका नाम दुनिया के टॉप 50 खिलाड़ियों में शामिल हैं। फोर्ब्स मैगजीन की ओर से जारी पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में धोनी ने उसेन बोल्ट, फुटबॉलर वेन रूनी, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक जैसे धुरंधरों को पछाड़ दिया है।

यही नही भारत में कमाई के मामले में कोई भी क्रिकेटर धोनी के आस-पास भी फटकता नजर नहीं आ रहा है। फोर्ब्स की सूची में धोनी 31वें स्थान पर है। जबकि जोकोविच 62वें, उसेन बोल्ट 62वें और सचिन तेंदुलकर 78वें स्थान पर हैं। वहीं स्टार फुटबालर वेन रूनी और फर्नांडो टोरेस भी इस लिस्ट में धोनी से पीछे हैं।

विज्ञापनों से 1 अरब 28 करोड़ कमाते हैं कैप्टन धोनी!
फोर्ब्स के मुताबिक धोनी की कुल कमाई लगभग 1 अरब 48 करोड़ है। जिसमें से वह 1 अरब 28 करोड़ विज्ञापनों के जरिए कमाते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि भारतीय कप्तान की विज्ञापनों से कमाई दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबालर लियोनेल मेस्सी से अधिक है। मेस्सी हालांकि कुल 2 अरब 18 करोड़ की कमाई के साथ सूची में 11वें स्थान पर हैं लेकिन विज्ञापनों से उनकी कमाई केवल एक अरब 6 करोड़ ही है जो धोनी से 22 करोड़ कम है। इस लिस्ट के टॉप पर मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर है जो कि घरेलू हिंसा के मामले में तीन महीने की सजा काट रहे हैं। वहीं टाइगर वुड्स तीसरे पायदान पर है जबकि रोजर फेडरर चौथे। डेविड बैकहम आठवें और क्रिस्टियानो रोनाल्डो नौवें पायदान पर काबिज है।

रांची का ये राजकुमार बतौर क्रिकेटर अपनी पहचान बहुत जल्द ही बना ली थी। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मा ये लड़का एक दिन भारतीय टीम की तकदीर को बदल कर रख देगा ये बात किसे पता थी। 23 दिसंबर 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी और महज 7 साल में इस खिलाड़ी ने नाम शोहरत के साथ अपार दौलत भी कमाई है।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: forbes magazine, cricket, mahendra singh dhoni, richest cricketer



पिछली खबर
कमाई के मामले में तेंदुलकर से काफी आगे हैं धोनी
अगली खबर
23 महीने पहले जेल से रिहा हुए फिक्सिंग के दोषी बट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7