IBN7 IBN7

कब-कब इन गड्ढों की वजह से मासूमों की जान पर बन आई

Posted on Jun 21, 2012 at 09:45am IST | Updated Jun 21, 2012 at 09:50am IST

नई दिल्ली। कहीं प्रशासन की लापरवाही के गड्ढे तो कहीं गांव वालों का नकारापन। वैसे तो सरकारी महकमे से लेकर जरूरतमंद तक जहां-तहां गड्ढे खोदते रहते हैं लेकिन वो गड्ढे खबर तब बनते हैं जब कोई हादसा हो जाए। लापरवाही के इन गड्ढों पर जिम्मेदारी का ढक्कन आखिर कब लगेगा। ये सवाल पहले भी था और अब भी बरकरार है।

28 जनवरी 2006

इंदौर में तीन साल का दीपक 22 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया। गड्ढा ट्यूबवेल लगाने के लिए खोदा गया था। दीपक खेलते-खेलते अचानक गड्ढे में गिर गया। प्रशासन और गांववालों की मदद से कई घंटे बाद दीपक को निकाल लिया गया।

कब-कब इन गड्ढों की वजह से मासूमों की जान पर बन आई

23 जुलाई 2006

ऑपरेशन प्रिंस चला। ट्यूबवैल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे बच्चे को बचाने का अभियान। गहरे और संकरे गड्ढे में फंसे मासूम को बचाने का अभियान। सेना ने बड़ी सावधानी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और कुरुक्षेत्र के प्रिंस को बचा लिया गया।

2 जनवरी 2007

झांसी के पास एक गांव में 30 फुट गहरे गड्ढे में फंसे ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। 18 घंटे की मशक्कत के बाद जब सेना ने बच्चे को गड्ढे से निकाला तब तक वो मर चुका था। जब बच्चे को निकाला गया तो उसके सिर पर चोट के निशान थे और, उसे सांप ने भी डंसा था।

4 फरवरी 2007

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तीन साल का एक मासूम 60 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। अमित नाम का बच्चा 20 फिट की गहराई तक गिरने के बाद वहीं अटक गया। सेना की मदद से पांच फुट की दूरी पर दूसरा गड्ढा खोदकर उसे निकालने का काम शुरू हुआ। करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद अमित को गड्ढे से निकाला जा सका।

9 अक्टूबर 2008

आगरा के पास लहरापुर में 65 फीट बोरवेल में गिरने से दो साल के सोनू की मौत हो गई। सोनू खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया था। सेना और प्रशासन की टीम सोनू को गड्ढे से निकालने के लिए जुटी थी।

9 नवंबर 2008

कन्नौज में भगरवाड़ा गांव में 60 फुट गहरे बोरवेल में फंसे पुनीत को 18 घंटों की कोशिशों के बावजूद जिंदा बाहर नहीं निकाला जा सका। पुनीत भी खेलते-खेलते बोररवेल में गिर गया था।

21 जून 2009

राजस्थान के दौसा में 200 फीट गहरे एक बोरवेल में चार साल की अंजू गिर गई थी। 21 घंटे की जद्दोजहद के बाद अंजू को बचा लिया गया।

17 सितंबर, 2009

गुजरात के साबरकांठा जिले में ग्यारह साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। 11 साल का चिंतन 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा और 40 फीट की गहराई में फंसा गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चिंतन को बाहर निकाल लिया गया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

इतनी घटनाओं के बाद भी लापरवाही बदस्तूर जारी है। हर जगह मौत के ऐसे गड्ढे दिखते हैं। लेकिन न तो प्रशासन चेत रहा है और न ही लापरवाह नागरिक। आखिर कब तक मासूमों की जिंदगी से ऐसे ही खिलवाड़ चलता रहेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Borwell, Child, Acident, Mahi, Gurgaon



पिछली खबर
जमीन से 60 फीट नीचे फंसी है बच्ची,सेना बचाने में जुटी
अगली खबर
एक बहू ऐसी भी, अपनी ही सास को बनाया कैदी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7