नई दिल्ली।यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने प्रणब मुखर्जी मंगलवार को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रणब के जाने के बाद वित्त मंत्रालय किसी नए मंत्री को नहीं दिया जाएगा, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस मंत्रालय का प्रभार अपने पास रखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बात को लेकर एकमत हैं कि वर्तमान हालात में जब कि अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है, किसी नए व्यक्ति को वित्तमंत्री बनाना ठीक नहीं होगा। मनमोहन खुद वित्त मंत्री रह चुके हैं और जाने-माने अर्थशास्त्री हैं इसलिए भी वक्त का ये तकाजा है कि वे खुद अर्थव्यवस्था की बागडोर अपने हाथ में लें।
हालांकि इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि मनमोहन सिंह के पास पहले से काफी काम है ऐसे में वे वित्त मंत्रालय को जरूरत के मुताबिक वक्त दे भी पाएंगे या नहीं? सूत्रों के मुताबिक इस मुश्किल का तोड़ भी ढ़ूढ लिया गया है। इसके तहत वरिष्ठ अफसरों की एक टीम बनाई जाएगी जो प्रधानमंत्री की वित्त मंत्रालय के कामकाज में सहायता करेगी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: prime minister, manmohan singh, finance minister, pranab mukharjee, president election








कमेंट्स
0