IBN7 IBN7

नक्सलियों का पुलिस पर हमला, रेल लाइन उड़ाई

Posted on Jun 27, 2012 at 11:16am IST

रांची। झारखंड में मंगलवार रात नक्सलियों ने एक मिनी बस पर हमला किया, जिससे उसमें सवार एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। नक्सलियों ने बुधवार तड़के एक और हमले में एक रेल लाइन व एक पुल को विस्फोट से उड़ा दिया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रांची से करीब 210 किलोमीटर दूर धनबाद जिले के तोपचाची पुलिस थाने के नजदीक पुलिसकर्मियों से भरी मिनी बस पर हमला किया गया।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत नाजुक है। नक्सलियों ने बुधवार तड़के धनबाद रेल मंडल के तहत आने वाले खताइतुलमुरी व निसितपुर रेलवे स्टेशनों के बीच विस्फोट से एक रेल लाइन उड़ा दी।

नक्सलियों ने आने-जाने वाली दोनों रेल लाइनें उड़ा दीं। विस्फोट से एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। रेल परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए रेल लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। गिरडीह को धनबाद से जोड़ने वाले गिरडीह जिले के छतरपुर गांव के नजदीक नक्सलियों ने एक पुल भी उड़ा दिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jharkhand, Ranchi, Naxal, Bomb, Rail Track, Police, Mini Bus



पिछली खबर
पड़ोसी ही निकला दरिंदा, बलात्कार के बाद मासूम को मारा
अगली खबर
त्रिपुराः संग्रहालय में तब्दील हो रहे 2 शाही महल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013
IBN7