IBN7 IBN7

यहां पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों का भविष्य अंधेरे में

Posted on Jun 28, 2012 at 12:05pm IST | Updated Jun 28, 2012 at 12:11pm IST

बर्धमान (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सिटिजन जर्नलिस्ट जयप्रकाश सिंह बात रहे हैं कि कैसे अधिकारियों के लापरवाह रवैये से शिक्षक और छात्रों दोनों का भविष्य अंधेरे में है। पश्चिम बंगाल में ECL यानी इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड 600 से ज्यादा स्कूल चला रहा है। इसके बावजूद बावजूद ना यहां पढ़ने वाले खुश हैं और ना पढ़ाने वाले।

इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के चल रहे स्कूलों की एक मिसाल है बर्धमान जिले के रानीगंज इलाके में बना ज्ञान विकास विद्यालय। चौथी क्लास तक बने इस स्कूल में करीब 125 बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन ये कितने ख़तरनाक माहौल में पढ़ते हैं इसका अंदाजा स्कूल की खस्ताहाल इमारत को देख कर लगा सकते हैं।

यहां पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों का भविष्य अंधेरे में

1982 में बने इस स्कूल में पढ़ाई भले ही मुफ्त कराई जाती हो लेकिन इन स्कूलों को किसी भी बोर्ड ने मान्यता नहीं दी है। इस वजह से यहां पर पढ़ाई पूरी कर दूसरे स्कूलों में एडमिशन लेने में छात्रों को काफी दिक्कत आती है। इन स्कूलों की ओर अभिभावकों का रुझान दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है।




एक ओर जहां छात्र परेशान हैं अपने भविष्य को लेकर तो दूसरी ओर यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की हालत भी कम दयनीय नहीं है। वेतन के तौर पर हर शिक्षक को केवल 4 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं लेकिन उनको ये वेतन भी मिलता है 2-3 महीने बाद।

आर्थिक रूप से कमजोर टीचर पिछले 15 सालों से अपना आंदोलन चला रहे हैं, इस दौरान इन्होंने ECL के खिलाफ ना सिर्फ दिल्ली में कई बार धरना दिया बल्कि संसद में भी इनकी आवाज को कई बार उठाया गया। इतना ही नहीं सितंबर 2009 में लोकसभा की एक समिति ने हमारे लिए न्यूनतम वेतनमान की पैरवी की थी लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं हुआ।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Vardhman, School, Student, CJ, CItizen Journalist



पिछली खबर
CJ:दिल्ली के एक गांव में 90% लोग लगाते हैं अंगूठा!
अगली खबर
पढ़ाई में अव्वल लेकिन हालात से बेबस हैं ये लड़कियां!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013

सीजे ने किया इंदिरा आवास में हुई धांधली का पर्दाफाश

इस हफ्ते सिटाजन जर्नलिस्ट में है झारखंड के गिरडीह शहर में इंदिरा आवास में हुए घपले को उजागर करते सीजे की कहानी। जिसने अपनी मेहनत और संघर्ष से सरकारी कर्मचारियों की कारगुजारी का पर्दाफाश किया। 21:24 PM, Apr 14, 2013

स्कूली बच्चों ने अपने दम पर जारी रखा मिड डे मील

एक बदहाल स्कूल, तीन टीचर और चार सौ बच्चे। ऐसे में पढ़ाई कैसे होती होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। 21:53 PM, Apr 07, 2013
IBN7