IBN7 IBN7

[+] 107 और खबरें

युद्ध से पाक का इनकार, सबूतों के जवाब नहीं दिए

Posted on Jan 12, 2009 at 09:32pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को जहां भारत के साथ युद्ध की संभावना से इनकार किया है, वहीं एक शीर्ष स्तंभकार ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत द्वारा दिए गए सबूतों का जवाब अभी नहीं भेजा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आंतरिक मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने मुंबई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच किसी युद्ध की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि दोनों देश और वहां की जनता एक और लड़ाई झेलने की स्थिति में नहीं हैं।

रहमान मलिक ने लंदन में मुताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के निर्वासित नेता अल्ताफ हुसैन से भेंट के बाद एक टेलीविजन चैनल से कहा कि मुझे युद्ध की कोई संभावना नहीं दिखाई देती। दोनों देश क्षेत्र में शांति चाहते हैं जो उनके लोगों के विकास के लिए जरूरी है।

मलिक भारतीय उपमहाद्वीप में फैले तनाव के संबंध में ब्रिटिश अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए लंदन में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुंबई हमले के संबंध में भारत के सबूतों पर पाकिस्तानी जवाब के बारे में वे ब्रिटिश गृहमंत्री जैकी स्मिथ से वार्ता करेंगे।

मलिक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आतंकवाद से मुकाबले के लिए दोनों देशों से मिलकर काम करने पर जोर दिया।

उधर मुंबई हमलों के संबंध में भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों का जवाब देने के पाकिस्तान के दावे के विपरीत पाकिस्तानी मीडिया में यह सूचना आई है कि भारत को भेजे जाने वाले जवाब की अभी तैयारी की जा रही है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' में स्तंभकार अमीर मीर ने सोमवार को लिखा है कि पाकिस्तान के अधिकारी अभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और उनका जवाब जल्दी ही आने की संभावना है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को कहा था कि खुफिया एजेंसी 'इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस' (आईएसआई) ने मुंबई हमलों के संबंध में भारत के सबूतों का जवाब दे दिया है लेकिन भारत का कहना है कि उसे अभी तक कोई उत्तर हासिल नहीं हुआ है।

विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने शनिवार को कहा था कि वे पाकिस्तान से जवाब मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pakistan, Denied, Allegations



पिछली खबर
शेख मुजीब हत्याकांड में राजनयिक पर केस चलेगा
अगली खबर
लाहौर में नए नाम से जमात उद दावा की रैली

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

अमेरिका ने तैयार किया था लादेन के ठिकाने का खाका

पाकिस्तान के एबटाबाद ठिकाने पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए नेवी सील्स की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। 23:31 PM, May 17, 2012

अमेरिकी अनुदान के लिए 'ब्लैक होल' है पाकिस्तान

अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने की वकालत करते हुए उसे 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के अनुरोध की आलोचना की है। 23:04 PM, May 17, 2012

इटली में गद्दाफी का 2.5 करोड़ का होटल जब्त

इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है। 16:56 PM, May 17, 2012

अब वॉशिंगटन की सड़कों पर नजर आएगी 'पंजाब पुलिस'

राजधानी वाशिंगटन में सिख पुलिसकर्मियों को उनके पगड़ी, दाढ़ी सहित अन्य धार्मिक चिह्नों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है। 16:40 PM, May 17, 2012

अफगानिस्तान में गवर्नर ऑफिस में आतंकी हमला नाकाम

अफगानिस्तान में फराह प्रांत के गर्वनर के कार्यालय परिसर में गुरुवार को चार आत्मघाती हमलावरों ने जबरन घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए। 15:24 PM, May 17, 2012

पाक में दो प्रशिक्षण विमान टकराए, 4 पायलटों की मौत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में गुरुवार को वायुसेना के दो प्रशिक्षण विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 13:43 PM, May 17, 2012

रूस: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक महिला ने रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया। आंतरिक मंत्रालय के दो पुलिस अधिकारियों ने इस कार्य में महिला की सहायता की। 12:06 PM, May 17, 2012

'26/11 की साजिश में गूगल अर्थ का इस्तेमाल'

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमले का उदाहरण देते हुए अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने भविष्य में युद्ध के प्रौद्योगिकी की बड़े पैमाने पर उपलब्धता से उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह किया है। 22:38 PM, May 16, 2012

जरदारी के भेजे गए विमान से चिश्ती लौटे पाक

भारत में हत्या के जुर्म में 1992 से सजा काट रहे मोहम्मद खलील चिश्ती ने कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें वापस लौटने की कोई उम्मीद नहीं थी। 20:48 PM, May 16, 2012

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत

चीन के पश्चिमोत्तर में उयगूर स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक कोयला खदान मे हुए गैस विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गये हैं। 19:46 PM, May 16, 2012
IBN7