IBN7 IBN7

मुफ्त नहीं मिलेगी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा

  • moneycontrol.com
Posted on Jun 29, 2012 at 11:53am IST

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर मुफ्त नहीं होगा। आरबीआई ने वित्त मंत्री के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बैंक भी फंड ट्रांसफर की फीस खत्म करने के पक्ष में नही हैं।

बैंक ग्राहकों को राहत देने और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन को बढावा देने की कोशिशों को धक्का लगा है। पूर्व वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने आरबीआई से ऐसे ट्रांजैक्शन मुफ्त करने की गाइडलाइंस बनाने के लिए कहा था, जिसे आरबीआई ने नकार दिया है।

मुफ्त नहीं मिलेगी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा

सरकार इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन के जरिए काले धन पर भी लगाम लगाना चाहती है। पर रिजर्व बैंक के मुताबिक बैंकों के कारोबार के लिहाज से ये कदम फायदेमंद नहीं है।

फिलहाल ऐसे ट्रांजैक्शन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (एनईएफटी) और रियल टाइल ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (आरटीजीएस) के जरिए होते हैं और बैंक इसके लिए ग्राहकों से 5-55 रुपये तक चार्ज लेते हैं। बैंकों के मुताबिक फंड ट्रांसफर के दूसरे तरीकों से बैंक के चार्ज कम हैं।

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन बढ़ाने के लिए सरकारी बैंकों को 1 जुलाई से चेक के बदले इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट करने की सलाह दी है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन के लिए इंसेटिव देने की भी बात कही है। जानकारों के मुताबिक इससे संकेत मिलते हैं कि भले ही ट्रांजैक्शन चार्ज खत्म न हो पर आगे जाकर बैंक इनमें कटौती कर सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Fund Transfer, Money, Bank, Pranab Mukherjee, Reserve bank of India



पिछली खबर
टेलिकॉम कंपनियों से की जाएगी 1637 करोड़ रु की वसूली
अगली खबर
यूरोजोन संकट का हल निकलने की उम्मीद बढ़ी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013

आम हुआ खास, दशहरी आम के लिए इस साल तरसेंगे लोग

स्वाद और सुंदरता में बेजोड़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद इलाके का दशहरी आम इस साल लोगों को बहुत कम खाने को मिलेगा। 13:18 PM, May 22, 2013

बढ़ती गर्मी से उत्तरी राज्यों में बिजली संकट बढ़ा

बढ़ती गर्मी के साथ देश में बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर उत्तरी राज्यों में मांग के मुकाबले सिर्फ 50 फीसदी तक बिजली सप्लाई हो पा रही है। 10:41 AM, May 22, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 89 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 89.20 अंकों की तेजी के साथ 20,200.81 पर खुला। 10:02 AM, May 22, 2013

भारती एयरटेल को 200 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने भारती एयरटेल को टैक्स नहीं चुकाने का नोटिस भेजा है। सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक भारती एयरटेल ने 200 करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। 09:27 AM, May 22, 2013

सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी: पी चिदंबरम

सरकार कुछ सरकारी बैंकों को आपस में मिलाने पर सोच रही है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने खुद सरकारी बैंकों को मिलाकर 3-4 वर्ल्ड क्लास बैंक बनाने की वकालत की है। 09:26 AM, May 22, 2013

दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 112 अंक गिरकर बंद

रुपए में कमजोरी बढ़ने और मुनाफावसूली के दबाव में लगातार दूसरे दिन बाजार फिसले। सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 20,111 और निफ्टी 43 अंक गिरकर 6,114 पर बंद हुए। दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप शेयरों की पिटाई हुई। 19:48 PM, May 21, 2013

छेड़छाड़ करने वाले आईगेट के CEO फणीश मूर्ति सस्पेंड

नैस्डैक लिस्टेड आईटी कंपनी आईगेट ने कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ फणीश मूर्ति को कंपनी से निकाल दिया है। मामला कंपनी की एक कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का है। 14:24 PM, May 21, 2013

LBT पर कारोबारियों की हुई जीत, हड़ताल खत्म

पिछले 3 हफ्ते से लोकल बॉडी टैक्स पर जारी व्यापारियों की हड़ताल सोमवार देर रात खत्म हो गई। व्यापारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ। 14:23 PM, May 21, 2013

इंफोसिस टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी

इंफोसिस 577 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स डिमांड विदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हुई कमाई और स्पेशल इकोनॉमिक जोन की कमाई पर की गई है। 10:38 AM, May 21, 2013
IBN7