लंदन। जल्दी ही बाजार में एक ऐसी कैन आने वाली है, जिसमें रखी बीयर या उस जैसे बाकी पेय को ठंडा करने के लिए फ्रिज की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कैन के तल में लगे एक बटन को दबाना होगा, जिससे एक केप्सूल से दाबानुकूलित (प्रेशराइज्ड) कॉर्बन डाइ ऑक्साइड निकलकर दो मिनट के भीतर ही बीयर को 15 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर देगी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' की रपट के मुताबिक इस कैन को बनाने वालों का दावा है कि यह बाकी कैन से कम हानिकारक होगी।
शीतल पेय बनाने वाली कई कम्पनियां अब इस कैन को हासिल करने में जुट गई हैं, और इसके इस साल के अंत तक बाजार में आने की सम्भावना है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bear, cold, bottle, london, health








कमेंट्स
0