नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि अपनी सम्पत्ति का रिटर्न दाखिल न करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 500 से अधिक अधिकारियों को तत्काल इसे अनिवार्य रूप से दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। आईपीएस अधिकारियों के लिए अपने कैडर से सम्बंधित राज्य सरकारों को सम्पत्ति का रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा इस साल 31 जनवरी को समाप्त हो चुकी है।
चिदम्बरम ने अपने मंत्रालय की मासिक जानकारी देने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईपीएस कैडर में 3,325 अधिकारी हैं। 2011 के लिए इनमें से 550 अधिकारियों के सम्पत्ति रिटर्न गृहमंत्रालय को अब तक नहीं मिले हैं। जबकि 31 जनवरी 2012 की समय सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि ऐसे आईपीएस अधिकारी जिन्होंने अपनी सम्पत्ति का रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे तुरंत इसे दाखिल करें।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Home Minister P Chidambaram, IPS Officer, Asset Returns, Income Tax








कमेंट्स
1