IBN7 IBN7

आंध्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 घायल

Posted on Jun 30, 2012 at 01:16pm IST | Updated Jun 30, 2012 at 03:32pm IST

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम की एक केमिकल फैक्ट्री भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से 10 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग में अभी भी कुछ मजदूर फंसे हुए हैं। मौके पर दमकल और राहत बचाव दल के मौजूद हैं।

फैक्ट्री का नाम नागार्जुन एग्रीकेम लिमिटेड है। फैक्ट्री के पांचवें ब्लॉक में आग लग गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। संयंत्र में कृषि रसायनों का उत्पादन होता है। उत्तरी तटीय आंध्र के श्रीकाकुलम जिले के चिल्कापालेम में यह संयंत्र स्थित है। घायलों को श्रीकाकुलम के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (आरआईएमएस) में दाखिल कराया गया।

आंध्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 घायल

घटना के समय संयंत्र में करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे थे। रसायन संयंत्र में आग और विस्फोट के बाद कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। पूरे इलाके में काला घना धुआं फैल गया है। समीप के गांवों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी धुआं है। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Andhra Pradesh, Chemical factory, Fire, Labour, Srikakulam



पिछली खबर
माही की मौत के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अगली खबर
देखें: आपका शहर- आपकी खबर, आपके इलाके का हाल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7