IBN7 IBN7

भोपाल@4 जुलाई: MPTC के 194 स्टाफ को नौकरी वापस

  • मीडिया रिपोर्ट्स
Posted on Jul 04, 2012 at 07:06pm IST

एमपीटीसी के 194 कर्मचारियों को वापस मिलेगी नौकरी

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को झटका देते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति योजना (सीआरएस) के तहत हटाए गए राज्य परिवहन निगम के 194 कर्मचारियों को चार सप्ताह के भीतर नौकरी पर वापस लेने का आज आदेश दिया। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने परिवहन निगम के 194 कर्मचारियों को सीआरएस के तहत बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसे मध्य प्रदेश परिवहन कर्मचारी महासंघ ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

राह में मॉनसून, जल्द पहुंचेगा भोपाल

भोपाल। राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हुई बारिश से मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने की फिर आस बंधने लगी है। राज्य के पूर्वी हिस्से मतलब जबलपुर तक पहुंच चुके मॉनसून के ठिठक जाने के कारण अधिकांश हिस्सों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा था, मगर मानसून अब होशंगाबाद, सागर व रीवा की ओर बढ़ गया है। बीते तीन दिनों में राजधानी भोपाल में शाम के समय रुक-रुककर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पहली 'मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा' जाएगी रामेश्वरम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की तैयारियां शुरू हो गई है। पहली यात्रा अगस्त में रामेश्वरम की होगी। यह निर्णय मंगलवार को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के लिए पंजीयन 20 जुलाई तक किया जाएगा। योजना में शामिल अन्य तीर्थ स्थानों के लिए पंजीयन 20 जुलाई के बाद भी जारी रहेगा।

स्कूली बच्चों के लिए 8 से 14 जुलाई तक तैराकी प्रतियोगिता

भोपाल। प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय पर आगामी आठ से 14 जुलाई तक स्कूली बच्चों की तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संयुक्त संचालकों को स्पर्धा 14 वर्ष से कम और 19 वर्ष से कम दो आयु समूह में करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बालक और बालिका वर्ग के 100 से अधिक विजेताओं को अंडमान-निकोबार जाने का अवसर मिलेगा। बच्चे बलिदानी सावरकर द्वारा समुद्र में लगाई गई अमर छलांग स्थल के अलावा सेलुलर जेल का भी भ्रमण करेंगे।

विद्यार्थी कल्याण योजना से 5754 विद्यार्थी हुए लाभांवित

भोपाल। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यार्थी कल्याण योजना का फायदा पिछले वर्ष 5754 विद्यार्थियों को दिलाया गया है। इस योजना में आकस्मिक विपत्ति आने पर अधिकतम 25 हजार रुपये की सहायता प्रभावित छात्र को उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। पिछले वर्ष इस योजना के लिए विभाग द्वारा 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र को गंभीर बीमारी होने एवं परिवार में आकस्मिक विपत्ति आने पर सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Bhopal, News Capsule, Media Reports



पिछली खबर
लखनऊ@4 जुलाई: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
अगली खबर
दिल्ली@5 जुलाई: अब मेट्रो किराया बढ़ाने की तैयारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7