देश में ये भी
कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि फिक्सिंग और सट्टेबाजी रोकने के लिए अलग से कानून लाया जाएगा। इस कानून के दायरे में कंपनियां, खिलाड़ी और सट्टेबाज भी होंगे। नया कानून सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि सभी खेलों पर लागू होगा।
17:11 PM, May 25, 2013
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटे में बड़ा खुलासा करने वाली है। ये दावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने किया है।
16:36 PM, May 25, 2013
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई को एक अदालत ने 29 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन की सात दिन की रिमांड मांगी थी।
15:37 PM, May 25, 2013
फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया।
11:24 AM, May 25, 2013
श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उनपर बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने का दवाब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष आज दोपहर तक इस्तीफा दे सकते हैं।
08:05 AM, May 25, 2013
मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो मयप्पन ने पूछताछ के दौरान सट्टेबाजी में पैसा लगाने की बात कबूल कर ली है।
07:37 AM, May 25, 2013
कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
18:22 PM, May 24, 2013
इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं।
16:56 PM, May 24, 2013
कमेंट्स
0