IBN7 IBN7

पढ़ें: वैज्ञानिकों ने कैसे सुलझाई गॉड पार्टिकल की पहेली!

Posted on Jul 04, 2012 at 10:32pm IST

नई दिल्ली। गॉड पार्टिकल यानि ईश्वरीय कण की तलाश आसान नहीं थी। आखिर पचास साल पुरानी पहेली सुलझी कैसे? क्या आप जानते हैं 27 किलोमीटर लंबी मशीनी सुरंग में प्रयोग से कितनी ऊर्जा पैदा हुई-एक लाख सूरज जितनी ऊर्जा। इंसानी दिमाग ने न केवल ये अपार ऊर्जा संभाली बल्कि उसे सही दिशा देकर इस ईश्वरीय कण को प्रकट होने पर मजबूर कर दिया।

क्या ईश्वर को तलाशा जा सकता है? क्या इंसान किसी दिन ईश्वर बनने की फिराक में है। अगर इंसान ने खुद को रचने वाले को ही खोज लिया तब तो वो खुद ही सर्वशक्तिमान बन जाएगा।ऐसे लाखों सवाल लाखों लोगों के जेहन को मथ रहे हैं। गॉड पार्टिकल मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैली।

पढ़ें: वैज्ञानिकों ने कैसे सुलझाई गॉड पार्टिकल की पहेली!

वैज्ञानिक इसे बरसों से जानते हैं-आम इंसान शायद हाल-फिलहाल ही जान पाया।1993 में नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक लीडरमैन ने मजाकिया लहजे में उस कण को गॉड पार्टिकल कह दिया जिसकी मौजूदगी फिजिक्स की किताबों में 1964 से ही थी। एक सेकेंड के खरबवें हिस्से के लिए ये कण सामने आया- और इंसान को मिल गया सृष्टि का ब्लिडिंग ब्लॉक यानि वो ईंट जिससे ब्रह्मांड रूपी घर बना है। वैज्ञानिक इस कण की मौजूदगी को लेकर अब 99.99995 फीसदी आश्वस्त हैं।

एक के बाद एक अरबों प्रोटोन्स को एक दूसरे से टकराया गया। उससे ऊर्जा पैदा हुई। ये टक्कर ऐसी थी जैसे 10 किलोमीटर दूर से दो सुईयों को एक दूसरे से सीधे टकराने के लिए छोड़ा गया हो। 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से जब ये प्रोटोन टकराए तो टूट कर बिखर गए और उनके मलबे को सुरंग में लगी मशीनों ने पकड़ा और परखा। इसी में प्रभु कण के दर्शन हुए, लेकिन एक सेकंड के खरबवें हिस्से के लिए ही ये कण नजर आए। इनका मास यानि द्रव्यमान यानि भार एक प्रोटोन के भार से सौ गुना ज्यादा पाया गया। यही भार ये कण उन अणुओं को दे देता है जो भी उसके संपर्क में आते हैं। और यहीं से निर्माण-सृजन-जीवन का जन्म होता है। अणु आपस में जुड़ते हैं इसी ठौर इसी भार इसी मास की वजह से, वर्ना वो बिखर जाते और सृष्टि में कुछ भी न रह पाता, कोई शेफ-कोई आकार न बन पाता।

इस महाप्रयोग के लिए दो ग्रुप बनाए गए थे एलिस और एटलस। दोनों गुप्त तौर पर प्रयोग करते रहे। बताया गया है कि प्रोटोन्स और आयंस की टक्कर के दौरान बेइंतहा ऊर्जा पैदा हुई। अविश्वसनीय ऊर्जा से भरे और घने सब-एटॉमिक फायरबॉल यानी आग के गोले पैदा हुए। कंप्यूटर की गणना में इनका तापमान 10 खरब सेल्सियस था, जो कि सूरज के केंद्र में मौजूद तापमान से एक लाख गुना ज्यादा है। यानि एक लाख सूरज की गर्मी के बराबर गर्मी इन टक्करों ने पैदा की। हालांकि, ये एक सेकंड के खरबवें हिस्से में ही उड़नछू हो गई। लेकिन गॉड पार्टिकल या ईश्वरीय कण के दर्शन दे गई।

जो गॉर्ड पार्टिकल मिला है-वो कैसा है, क्या उसे सृष्टि का बुनियादी इंजीनियर कहा जा सकता है। क्या इंसान ने ये इंजीनियर अब कुदरत के हाथों से छीन लिया है, क्या इसके गलत इस्तेमाल का भी डर है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: higgs bosson, god particle, hadron collider, atom, smallest particle



पिछली खबर
क्या आदर्श घोटाले के लिए सिर्फ अशोक चव्हाण हैं जिम्मेदार?
अगली खबर
भविष्यवाणी गलत, सरकार बरसी मौसम विभाग पर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

जयपुर रेप केस: NGO में 2 नहीं, 10 छात्राओं से रेप का आरोप

जयपुर में एक एनजीओ में नाबालिग मूकबघिर छात्राओं से बलात्कार के दिलदहला देने वाले मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग से पता चला है कि यहां दो नहीं 10 छात्राएं यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। 23:46 PM, May 20, 2013

आरुषि की हत्या के वक्त मैं तो सो रहा था: तलवार

आरुषि हेमराज हत्याकांड के आरोपी डॉक्टर राजेश तलवार ने कोर्ट में बयान दिया है कि जिस वक्त दोनों की हत्या हुई वो सो रहे थे। 22:15 PM, May 20, 2013

यूपी: ‘एनएचआईएस’ में धांधली, एक फोटो पर बने 8 बीमा कार्ड

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार के पैसे पर सूबे में गरीबों को 30 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। 22:14 PM, May 20, 2013

चीन के प्रधानमंत्री ली ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

चीन के प्रधानमंत्री ली कुचियांग ने आज शाम यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। ली शाम करीब चार बजे दस जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पर पहुंचे। 20:16 PM, May 20, 2013

फिक्सिंग मामले में जांच के लिए कोई दबाव नहीं: नीरज कुमार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों के प्रति नरमी दिखाने को लेकर उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है। 18:27 PM, May 20, 2013

पढ़ें: सूरज के कहर से कहां-कहां सुनसान हो गई हैं सड़कें

तपती गर्मी से दिल्ली झुलस रही है, रविवार मौसम का सबसे गरम दिन साबित हुआ। इस हफ्ते के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 17:43 PM, May 20, 2013

इस गर्मी से बचने के लिए बेस्ट फंडा, जरूर पढ़ें

आपको बताते हैं गर्मी में क्या एहतियात बरतें, कैसे करें इस भयंकर गर्मी का मुकाबला ताकि आसमान से बरसती आग आपकी सेहत न बिगाड़ सके। 17:37 PM, May 20, 2013

कास्टिंग डायरेक्टर ने भेजी थीं श्रीशांत को मॉडल्स की फोटो

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नए-नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने ई-मेल के जरिए श्रीशांत को लड़कियों की तस्वीरें भेजी थी। 16:41 PM, May 20, 2013

टीचर के बजाय मोदी सरकार ने रखे ‘हेल्पर’,सुप्रीम कोर्ट सख्त

गुजरात सरकार की विद्या सहायक स्कीम सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है। कोर्ट ने गुजरात सरकार की इस स्कीम के जरिए प्राइमरी स्कूलों में विद्या सहायकों की नियुक्ति करने की कड़ी आलोचना की है। 14:43 PM, May 20, 2013
IBN7