IBN7 IBN7

मुंबई का हाल बुरा कर दिया इस बरसात ने

Posted on Jul 05, 2012 at 08:04am IST | Updated Jul 05, 2012 at 10:45am IST

मुंबई। मुंबई को चिलचिलाती गर्मी से मॉनसून ने राहत तो दे दी है लेकिन बीएमसी की वजह से राहत देने वाली बारिश आफत में बदल गई है। हालांकि इसके बावजूद बच्चे और नौजवान इस बारिश का लुत्फ उठाते देखे गए। मुंबई में सुबह से हो रही बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भरते देर नहीं लगी।

जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर लोकल पर भी पड़ा। वेस्टर्न लाइन की लोकल 10 मिनट की देरी से चल रही है। हालांकि हार्बर और सेंट्रल लाईन की गाड़ियां फिलहाल वक्त पर चल रही हैं। मुंबई में बारिश अभी भी लगातार जारी है। बारिश की वजह से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई का हाल बुरा कर दिया इस बरसात ने

मुंबई में सुबह से बारिश की वजह से जिन निचले इलाकों में पानी भरा उनमें हिंद माता, अंधेरी सब वे में ज्यादा पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। हिंदमाता, अंधेरी, सब वे, मिलन सब वे, दादर टीटी, वडाला, किंग सर्किल, इन सब जगहों पर पानी भर गया था। अब बारिश रुकने के बाद इन जगहों से पानी निकलना शुरू हो चुका है। सड़कों पर पानी भरने के कारण काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai Rain, People, Weather, Summer, Problem



पिछली खबर
मुंबई में नकली बम ने मचाई असली दहशत फोटो
अगली खबर
मुंबई में बारिश की मुसीबत, घर गिरने से 8 घायल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7