IBN7 IBN7

बीजेपी याद करे, वाजपेयी के बारे में क्या लिखा था टाइम ने!

Posted on Jul 09, 2012 at 05:26pm IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी के बाद कांग्रेस और सरकार अपने नेता के बचाव में उतर आई हैं। गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मनमोहन सिंह का बचाव करते हुए कहा कि पीएम देश को आर्थिक संकट से बाहर ले आएंगे। उन्होंने बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी पर टाइम के 2002 के लेख की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि टाइम मैगजीन ने जून 2002 में उस वक्त के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ क्या लिखा था ये बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद को पढ़ना चाहिए था। गौरतलब है कि तब टाइम में वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में नकारात्मक टिप्पणी की गई थी।

वहीं केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी और कमल नाथ ने भी अपने पीएम का बचाव किया है। अंबिका सोनी ने कहा है कि पीएम बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं और वो देश को संकट से बाहर निकालने में सफल होंगे। वहीं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ का कहना है कि टाइम मैगजीन को पहले अमेरिका और यूरोप के हालात पर ध्यान देना चाहिए।

बीजेपी याद करे, वाजपेयी के बारे में क्या लिखा था टाइम ने!

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी खुलकर पीएम का समर्थन किया और कहा है कि पीएम एक ईमानदार इंसान हैं और उनके जैसा नेता मिलना मुश्किल है। वैसे, सरकार के लिए राहत की बात ये है कि एनडीए के कुछ सहयोगी इस मुद्दे पर बीजेपी के सुर में सुर नहीं मिला रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन करने वाली जेडीयू एक बार फिर सरकार के बचाव में उतरी है। पार्टी अध्यक्ष शरद यादव का कहना है कि मैगजीन में छपी बातें भ्रामक हैं।

गौरतलब है कि दुनिया की जानी मानी अमेरिकी मैगजीन टाइम के मुताबिक मनमोहन सिंह एक असफल प्रधानमंत्री हैं। अपने ताजा अंक में टाइम मैगजीन ने इस मुद्दे पर कवर स्टोरी छापी है। इस कवर स्टोरी में प्रधानमंत्री को अंडरअचीवर करार दिया गया है।

मैगजीन में 'a man in shadow ' नाम के शीर्षक से छपी रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले तक प्रधानमंत्री में पाया जाने वाला आत्मविश्वास अब नदारद है। प्रधानमंत्री का अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं है जिससे फैसला लेने में देरी हो रही है। सरकार को अर्थव्यवस्था में गिरावट के अलावा भ्रष्टाचार से भी जूझना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और घोटालों ने सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है और नतीजा ये कि मनमोहन सरकार पर वोटरों का भरोसा कम होता जा रहा है। मैगजीन ने प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के बीच शक्तियों के अघोषित बंटवारे को भी एक बड़ा रोड़ा करार दिया है जिससे प्रधानमंत्री फैसला नहीं कर पा रहे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Prime Minister Manmohan Singh, UPA, Time Magazine, BJP



पिछली खबर
नेताओं-पत्रकारों में मछली-पानी जैसा रिश्ता: प्रणब
अगली खबर
सरकारी जमीन पर चल रहा है नेताजी का पेट्रोल पंप

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

7

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7