नोएडा। नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी। नोएडा बोर्ड ने बॉटेनिकल गॉर्डन से लेकर कालिंदी कुंज तक मेट्रो के विस्तार की योजना को मंजूरी देकर राज्य सरकार के पास भेज दिया है। उधर नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन तक भी मेट्रो के प्रस्ताव को सरकार को भेजा गया है।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के मास्टर प्लान 2021 में संशोधन करके उसे राज्य सरकार को भेज दिया गया है। बोर्ड की बैठक में अथॉरिटी के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से 60 करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित करने का प्लान है। बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि महीने के अंत तक उसपर सहमति बन जाएगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: noida, metro, planing board, kalindi kunj








कमेंट्स
0