नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को कहा कि राहुल के पास कोई स्पष्ट सोच नहीं है। खुर्शीद ने समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए साक्षात्कार में सोमवार को कहा था कि कांग्रेस को राहुल से 'वैचारिक निर्देश' नहीं मिल रहा है और उन्होंने अब तक अपने विचारों तथा सोच का संक्षिप्त प्रदर्शन ही किया है।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि खुर्शीद के बयान से स्पष्ट है कि कांग्रेस दिशाहीन है। खुर्शीद का बयान उनके विचारों की पुष्टि करता है। प्रसाद ने कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि यह बयान कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री की ओर से आ रहा है। अगर उनका ऐसा कहना है कि कांग्रेस दिशाहीन है तो देश की स्थिति खतरे में है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: congress, bjp, ravishankar prasad, rahul gandhi, salman khurshid








कमेंट्स
2