IBN7 IBN7

कुडनकुलम: मनोचिकित्सकों की नियुक्ति पर रिपोर्ट तलब

Posted on Jul 10, 2012 at 06:13pm IST

नई दिल्ली।तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केएनपीपी) का विरोध कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से रिपोर्ट तलब की है। इसका खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल द्वारा एनएचआरसी से इस कानून के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।

अग्रवाल की याचिका के जवाब में एनएचआरसी के कानून प्रभाग ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट है कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में केएनपीपी का विरोध करने वालों को शांत कराने के लिए मनोचिकित्सकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में अवरोध डालने जैसा है।

अग्रवाल के सवाल पूछे जाने पर एनएचआरसी ने केंद्रीय गृह सचिव को भी नोटिस जारी किया है। आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 25 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि मामले की जन सुनवाई चेन्नई में अगस्त के पहले सप्ताह में होगी। इस बीच, आरटीआई कार्यकर्ता अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु में केएनपीपी का विरोध करने वालों को समझाने-बुझाने के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का केंद्र सरकार का निर्णय 'अमानवीय' है और एनएचआरसी को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kudankulam, nuclear power plant, chennai, nhrc



पिछली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 02:00 PM, मंगलवार की बड़ी खबरें
अगली खबर
ब्लैक मनी की डर्टी पिक्चर, ब्लैक को सफेद करने का खेल!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013
IBN7