मुंबई। कभी बॉलीवुड का हर हीरो उसे अपनी छम्मक-छल्लो बनाने को तैयार था। हर बड़ा डॉयरेक्टर अपनी फिल्म में साइन करने के लिए करता था उसकी हां का इंतजार, लेकिन जब उसने किया शादी का ऐलान तो खत्म होने लगी उसकी फिल्म-लीला। अब करीना को ही लीजिए डायरेक्टर भंसाली ने उनके आगे कुछ ऐसी शर्त ही रखी की बेबो को भंसाली की फिल्म रामलीला छोडनी पड़ी।
बॉलीवुड में इन दिनों मचा है करीना कपूर और संजय लीला भंसाली के बीच घमासान। करीना ने भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ को छोड़ दिया है। करीना को फिल्म अपनी शादी की वजह से छोडनी पड़ी है। इसलिए नहीं की शादी के बाद वो फिल्में नहीं करेंगी बल्कि सिर्फ इसलिए क्योंकि भंसाली नहीं चाहते थे कि उनके फिल्म की हिरोइन रियल में भी शादी शुदा हो। करीब छह महीने पहले करीना कपूर ने भंसाली को राम-लीला में काम करने का वचन भी दिया था और फिल्म में अपने लुक पर काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन इस बीच सैफ और घरवालों ने अक्टूबर में फेरे लेने की तारीख मुकर्रर कर दी तो भंसाली को लगा की करीना उनकी फिल्म के लिए शूट नहीं करेंगी। बस करीना को कह दिया कि अगर वो शादी करती हैं तो उन्हें फिल्म छोडनी होगी क्यूंकि उनकी जूलियट शादीशुदा नहीं है। न किरदार में, न कहानी में और ना ही उनकी सोच में।

भंसाली की ‘रामलीला’ एक मॉर्डन प्रेम कहानी है। भंसाली को राम के रूप में रणवीर सिंह बहुत पहले ही मिल गए थे और लीला के लिए करीना भी बेताब थी पर इस कहानी में दूसरा मोड़ भी है। और यही है करीना भंसाली के अनबन की असली वजह। दरअसल फिल्म छोड़ने के बाद करीना कपूर ने एक बयान दिया कि वो फिल्म से इसलिए बाहर हो गईं क्योंकि भंसाली, कम पैसे में ज्यादा काम करवाना चाहते थे। करीना का दावा था कि उन्होंने भंसाली के साथ 100 दिन काम करने का करार किया था। भंसाली कुछ और दिन काम करवाना चाहते थे लेकिन एक्स्ट्रा फीस देने की बात पर अपनी जेब ढीली करने को तैयार नहीं थे।
करीना के मुताबिक शादी की बात को इसमें जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। वही करीना जिसके साथ भंसाली पहले "हम दिल दे चुके सनम" बनाना चाहते थे, बात नहीं बनी तो फिर देवदास के समय भी भंसाली ने करीना का दरवाजा खटखटाया लेकिन तब करीना पीछे हट गई। ये दोनों फिल्मे ऐश्वर्या की झोली में गईं और पिछले साल प्रेगनेंसी की वजह से ऐश को मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन छोड़ने पर मजबूर किया गया तो करीना हिरोइन बन गई।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mirch masala, bollywood, ramlila, karina kapoor, sanjay leela bhansali








कमेंट्स
2