नई दिल्ली। कालाधन या ब्लैक मनी से त्रस्त इस देश में आईबीएन7 और कोबरा पोस्ट ने मिल कर एक नई फिल्म बनाई है। ये फिल्म अपनी चकाचौँध, पैसे और ग्लैमर के लिए मशहूर बॉलीवुड का एक और चेहरा दिखाएगी। बॉलीवुड के भीतर क्या कुछ चल रहा है? ब्लैक मनी पर पूरे देश में पिछले दिनों आंदोलन खड़े हुए। क्या सिनेमा की दुनिया में भी ये ब्लैक मनी जोर मार रहा है। आइये देखते हैं क्या कुछ है एक और डर्टी पिक्चर में। इस खास पिक्चर में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे हैं और उनके कारनामे।
सरकार की नजर छिपा, कानून की नजर से दूर, लाखों करोड़ रुपए का काला धन। विदेश में कितना है, देश में कितना है। सीबीआई कहती है 25 लाख करोड़। फिक्की कहती है 45 लाख करोड़। किसी के पास कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं। लेकिन सच्चाई ये है कि काला धन हर धंधे में है। पिछले 2 साल से देश में लगातार हो रही है कालेधन पर बहस।

अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे पर पूरे देश को मथ दिया। लेकिन हमारे देश के भीतर ही कितना दबा है काला धन। किसी को नहीं पता। आज आईबीएन 7 दिखाने जा रहा है एक ऐसे ही धंधे में काले धन का सबूत।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bollywood, black money, film director








कमेंट्स
1