IBN7 IBN7

थ्रीजी कनेक्शन लेना है तो पहले ये खबर पढ़ लें!

Posted on Jul 11, 2012 at 07:20pm IST

नई दिल्ली। इस समय एक के बाद एक ऑपरेटर अपनी 3जी (3G) सेवा के डाटा टैरिफ घटा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फिलहाल दामों के पैमाने पर कौन सा ऑपरेटर सबसे बेहतर है? इसका जवाब देना बहुत मुश्किल है चूंकि सभी की कीमतें लगभग एक जैसी ही हैं। एक ग्राहक के तौर पर सबसे सस्ता प्लान हासिल करने के लिए आपको सभी का विश्लेषण करना होगा। द मोबाइल इंडियन ने एयरटेल, एयरसेल, बीएसएनएल, आइडिया, रिलायंस, टाटा डोकोमो और वोडाफोन जैसे 3जी ऑपरेटर्स के सभी 3जी प्लान्स की तुलना की।

सैशे प्लान्स

सैशे प्लान्स दिनों के आधार पर मिलते हैं जैसे 1, 2 और 7 दिन। इस कैटेगरी में सभी ऑपरेटर लगभग एक जैसे प्लान ऑफर कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर एक दिन के प्लान में, एयरसेल और टाटा डोकोमो 50 MB क्रमशः 8 रुपये और 5 रुपये में दे रहे हैं। हालांकि एयरसेल का 8 रुपये में 3.6 mbps स्पीड (50 MB के बाद 126kbps) का अनलिमिटेड प्लान कहीं बेहतर है। वोडाफोन का 26 रुपये में 25 MB का ऑफर सबसे बेकार है। वहीं दूसरी ओर एयरटेल और आइडिया सेल्युलर में 30 मिनट के इस्तेमाल के लिए क्रमशः 11 रुपये और 7 रुपये का ऑफर है। रिलायंस के नए प्लान्स में कोई सैशे प्लान नहीं है। इस तरह इस कैटेगरी में एयरसेल सबसे सस्ता है।

थ्रीजी कनेक्शन लेना है तो पहले ये खबर पढ़ लें!
तीन दिवसीय पैक्स में एयरटेल अकेला सेवा प्रदाता है जिसके अनलिमिटेड पैक की कीमत है 17 रुपये में 100MB तक 3.6 mbps की तेज गति (इसके बाद 126 kbps)। आइडिया और बीएसएनएल में 100MB के लिए क्रमशः 26 रुपये और 25 रुपये के ऑफर हैं जबकि टाटा डोकोमो 19 रुपये में 150MB डाटा के ऑफर के साथ इनसे सस्ता है। यहां एक बार फिर अपने सस्ते और अनलिमिटेड प्लान्स के चलते एयरसेल सबसे आकर्षक है। हालांकि अगर आप तेज गति चाहते हैं तो औरों की 7.2mbps की गति के मुकाबले एयरसेल धीमा है।

7 दिन के पैक में भी एयरसेल 37 रुपये में 200MB तक 3.6 mbps (इसके बाद 126 kbps) के अपने अनलिमिटेड डाटा के साथ सबसे सस्ता है। जबकि एयरटेल, वोडाफोन और टाटा डोकोमो 150MB के लिए क्रमशः 49 रुपये, 44 रुपये और 39 रुपये ले रहे हैं। बीएसएनएल अकेला ऑपरेटर है जो 15 दिन के 200 MB डाटा पैक के लिए 50 रुपये ले रहा है।

डाटा पैक्स

सभी ऑपरेटर्स के 1GB डाटा प्लान की कीमत 250 रुपये है जिनमें एयरसेल अकेला ऑपरेटर है जो 198 रुपये में अनलिमिटेड डाटा (1GB तक 3.6 Mbps और इसके बाद 126 kbps) ऑफर कर रहा है। रिलायंस का प्लान भी बहुत आकर्षक है जिसमें 1250 रुपये की बिल सीमा में 1GB की सीमा तक 20 पैसा प्रति MB है, जहां अन्य ऑपरेटर इस डाटा पोस्ट सीमा तक हर MB के लिए 2 रुपये से 3 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं वहीं बीएसएनएल इसके लिए 1 रुपया ले रहा है। बीएसएनएल इससे भी सस्ता पड़ता है क्योंकि वे 250 रुपये में 1.25GB ऑफर कर रहे हैं।

सभी ऑपरेटर्स के 2GB पैक का दाम 450 रुपये है। रिलायंस में 2GB का प्लान नहीं है और बीएसएनएल के पास 450 रुपये में 2.5GB का ऑफर है। एयरसेल 399 रुपये में अनलिमिटेड पैकेज (2GB तक तेज गति फिर धीमी) के साथ यहां भी सबसे सस्ता है।

सिर्फ एयरटेल और वोडाफोन में ही 3GB पैक्स हैं जिसे एयरटेल 675 रुपये (यद्यपि इस पैक में ये पैक से अधिक 2000 रुपये के बिल कैम में सस्ते डाटा का ऑफर दे रहे हैं) वोडाफोन इसे ही 650 रुपये में ऑफर कर रहा है। सिर्फ एयरटेल और आइडिया में उपलब्ध 4GB की कीमत है 750 रुपये।

5GB के लिए वोडाफोन में 850 रुपये का ऑफर है जिसके लिए रिलायंस 750 रुपये में अनलिमिटेड प्लान और एयरसेल 697 रुपये में ऑफर कर रहा है लेकिन चूंकि एयरसेल की 3.6mbps स्पीड के मुकाबले रिलायंस 21mbps की तेज गति दे रहा है तो हमारे मुताबिक रिलायंस का ऑफर ज्यादा बेहतर है। बीएसएनएल भी 750 रुपये में 5GB प्लान दे रहा है लेकिन यह प्लान अनलिमिटेड नहीं है।

अगला पड़ाव है 10GB जिसके लिए एयरटेल 1,500 रुपये और आइडिया 1499 रुपये चार्ज कर रहा है और यह दोनों एयरसेल के (7.2 mbps की स्पीड पर) 997 रुपये में अनलिमिटेड प्लान और रिलायंस के 950 रुपये में अनलिमिटेड प्लान की तुलना में महंगे हैं। रिलायंस के पास 1250 रुपये में 15GB तक हाई स्पीड डाटा का भी ऑफर है।

अनबंडल्ड यूजेज

एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन एक जैसे स्तर पर हैं और हर 10KB के लिए 2 से 3 पैसा (या हर MB के 2 से 3 रुपये) चार्ज कर रहे हैं वहीं रिलायंस अपने इस अकेले लिमिटेड पैक में हर MB के लिए सिर्फ 20 पैसे चार्ज कर रहा है।

टाटा डोकोमो बहुत अधिक चार्ज कर रहा है 10 पैसे प्रति 10 KB (हर MB के लिए 10 रुपये)। जहां एयरसेल सिर्फ अनलिमिटेड पैक्स ही दे रहा है वहीं बीएसएनएल हर MB के लिए 1 रुपया चार्ज कर रहा है।

निष्कर्ष

एयरसेल के साफ तौर पर सभी ऑपरेटर्स और सेगमेंट्स में सबसे सस्ते 3जी टैरिफ हैं। हालांकि वे अपने महंगे प्लानों को छोड़कर अन्य में 3.6 mbps की धीमी स्पीड देते हैं। रिलायंस में भी बहुत आकर्षक प्लान्स हैं क्यूंकि उन्होंने किसी नये सैशे प्लान की घोषणा नहीं की है इसलिए शायद वो अनियमित यूजर्स को आकर्षित नहीं कर पायेंगे।

इन सबमें एयरटेल (Airtel), आइडिया (Idea) सेल्युलर और वोडाफोन (Vodafone) के दाम कमोबेश एक जैसे ही हैं जो बहुत आकर्षक भी नहीं हैं। इन तीनों में वोडाफोन (Vodafone) सबसे महंगा है। टाटा डोकोमो (Tata DoCoMo) अपने कम ऑपशन्स जिनमें से कोई भी अनलिमिटेड नहीं है और ऊपर से सबसे महंगे अनबंडल्ड यूसेज चार्ज और अगर कहीं आप अपनी डाटा सीमा को पार कर जाते हैं तो इस गलती की आपको भारी कीमत चुकानी पड़ती है, के साथ सबसे बेकार है।

बीएसएनएल (BSNL) के पास भी कुछ अच्छे प्लान्स हैं, फिर भी चूंकि इनकी साइट पर इन्हें वर्गीकृत ढंग से दर्शाया नहीं गया है इससे यह उलझन रहती है कि पता ही नहीं चलता कि कौन से प्लान उपलब्ध हैं और कौन से नहीं।

इस लेख में ऑपरेटर्स द्वारा समय समय पर पेश किये जाने वाले ऑफर्स का उल्लेख नहीं किया गया है। जैसे कि टाटा डोकोमो (Tata DoCoMo) का ग्राहक के 245 रुपये से रीचार्ज कराने पर वाइस बेनिफिट्स के साथ सिर्फ 4 रुपये में 1 GB डाटा का ऑफर। तो इस तरफ के ऑफर्स के लिए अपने आंख और कान हमेशा खुले रखिए।

स्पाइस वाईफाई एम6688 महज 3,800 रुपये में


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: 3g service, chief, idea, airtel, vsnl, mobile



पिछली खबर
आइफोन 4एस में पकड़ी आग, कैमरे में हुआ रिकार्ड
अगली खबर
प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 200 एसएमएस की सीमा हटी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
कम दाम में लग्जरी कार!
16:19 PM, Jun 11, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7