IBN7 IBN7

‘गुवाहाटी में छेड़खानी में शामिल थे कांग्रेसी नेता और पत्रकार’

Posted on Jul 14, 2012 at 01:56pm IST | Updated Jul 14, 2012 at 04:38pm IST

गुवाहाटी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली गुवाहाटी में लड़की से छेड़छाड़ की घटना में एक नया मोड आ गया है। टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई ने आरोप लगाया कि इस घटना में एक चैनल का रिपोर्टर शामिल है। चैनल सूबे के एक मंत्री का है। गोगोई का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ना तो रिपोर्टर के खिलाफ कुछ कर रहा है और ना ही चैनल के खिलाफ।

गोगोई का कहना है कि इस साजिश में असम के मंत्री हेमंत बिश्वाश भी शामिल हैं और आज लड़की पर दबाव बनाने के लिए यूथ कांग्रेस के नेताओं ने हेमंत बिस्वास से मुलाकात भी करवाई। अखिल गोगोई ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि ये उस रात की घटना का अनकट वीडियो है। सोमवार रात एक अकेली नाबालिग लड़की पर 20 लोगों ने हमला कर दिया था। उन्होंने लड़की से छेड़खानी और मारपीट की। बाद में लड़की के कपड़े भी फाड़ डाले थे। आधे घंटे तक ये सब चलता रहा। वहां पर सब तमाशबीन बने रहे। लड़की पर उस वक्त हमला हुआ जब वो एक पार्टी से अपने घर लौट रही थी।

‘गुवाहाटी में छेड़खानी में शामिल थे कांग्रेसी नेता और पत्रकार’

गोगोई का आरोप है कि लड़की के साथ हुए वारदात को प्लान किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि उस पत्रकार को गिरफ्तार किया जाए। गोगोई ने सवाल उठाए हैं कि क्यों मीडिया हाउस टेप छिपाए हुआ था। वहीं, वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि इस मामले में समाज को उठ खड़ा होना चाहिए।

मालूम हो कि पूरे वीडियो को न्यूज लाइव चैनल के रिपोर्टर और कैमरामैन ने शूट किया। कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शूट करने के बजाए रिपोर्टर ने पुलिस को फोन क्यों नहीं किया? इस पर न्यूज लाइव के एडिटर अतनू भूइया ने सफाई दी है। उनका कहना है कि लोगों का ये सवाल कि पुलिस को बताने के बजाए वो शूट क्यों कर रहे थे, तो मैं अपनी टीम के साथ हूं। अगर वो इस वारदात को रोकने की कोशिश करते तो सारे सबूत बर्बाद हो जाते। आरोपी हम पर हमला करते।

उन्होंने कहा कि उनके रिपोर्टर ने ही पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी। मेरा सिर्फ ये कहना है कि हम बम धमाके के वक्त शूट करते हैं न की रक्त दान। मेरा सिर्फ ये कहना है कि अगर हम तस्वीरें नहीं लेते तो सारे बदमाश आज आजाद घूम रहे होते। तस्वीरों की वजह से ही आज उनकी तलाश हो रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Guwahati, Guwahati molestation, Mob molestation, Guwahati mob molestation case, Assam, Teenager molested, Team Anna



पिछली खबर
किंगफिशर के पायलट हड़ताल पर, 40 उड़ानें हुईं रद्द
अगली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 02:00 PM, शनिवार की बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

कोर्ट ने मयप्पन को 29 मई तक की पुलिस रिमांड में भेजा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई को एक अदालत ने 29 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन की सात दिन की रिमांड मांगी थी। 15:37 PM, May 25, 2013

दामाद गिरफ्तार, श्रीनिवासन कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया। 11:24 AM, May 25, 2013

श्रीनिवासन कुछ ही घंटों के मेहमान, जेटली नए अध्यक्ष!

श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन के फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उनपर बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने का दवाब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष आज दोपहर तक इस्तीफा दे सकते हैं। 08:05 AM, May 25, 2013

मयप्पन गिरफ्तार, पूछताछ में फिक्सिंग की बात कबूली

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो मयप्पन ने पूछताछ के दौरान सट्टेबाजी में पैसा लगाने की बात कबूल कर ली है। 07:37 AM, May 25, 2013

श्रीशांत के अरेस्ट होते ही विंदू ने नष्ट कर दिए कई सबूत

कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए विंदू दारा सिंह, अल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 18:22 PM, May 24, 2013

देखें: फॉरेस्ट गार्ड्स पर कैसे टूटा पब्लिक का गुस्सा!

इस दौरान ग्रामीणों ने वनरक्षकों की 2 राइफलें भी छीन लीं लेकिन बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राइफलें लौटा दीं। 16:56 PM, May 24, 2013

अखबार बेचकर की पढ़ाई, IIM कोलकाता में दाखिला

सफलता किसी की नाम या वर्ग विशेष की मोहताज नहीं होती। 23 वर्षीय अखबार बेचने वाला एक लड़का अपनी मेहनत और लगन के दम पर आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला ले चुका है। 16:26 PM, May 24, 2013

अगर मयप्पन अरेस्ट हुए तो जाएगी श्रीनिवासन की कुर्सी!

अगर मयप्पन को फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो श्रीनिवासन को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। बीसीसीआई में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि आखिर उनकी कुर्सी कौन संभालेगा। 14:07 PM, May 24, 2013
IBN7