गुवाहाटी। पुलिस ने गुवाहाटी में पिछले सोमवार को एक किशोरी से छेड़छाड़ करने और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ताओं ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के उन आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है, जिसमें कहा गया था कि एक टीवी पत्रकार ने इस घटना के लिए भीड़ को उकसाया था। टीम अन्ना के सदस्य और असम के किसान नेता, अखिल गोगोई ने शनिवार को मीडिया के सामने नौ जुलाई को हुई इस घटना की छह वीडियो क्लिपिंग दिखाई थी और आरोप लगाया था कि 'न्यूज लाइव' चैनल से जुड़े एक स्थानीय पत्रकार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए भीड़ को उकसाया था।
अखिल ने ये क्लिपिंग्स असम के डीजीपी को सौंपी है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इसकी मूल वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने 9 जुलाई को हुए इस अपराध में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम दिगंता बासुमातारी और नबज्योति डेका हैं। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। "

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम अखिल द्वारा सौंपी गई फुटेज को भी देख रहे हैं। अगर इस बात के सबूत मिले कि उस पत्रकार ने ही लोगों को किशोरी के साथ अभद्रता करने के लिए उकसाया था, तो हम उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।" वहीं इस मामले की जांच करने गुवाहाटी पहुंची महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम रविवार को मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से मुलाकात करेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: guwahati, assam, girl, eve tease, arrest, protest








कमेंट्स
0