पटना। बिहार के रेलवे स्टेशन से लापता हुए असम के युवक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पटना से 200 किलोमीटर दूर भागलपुर जिले के नौगछिया रेलवे स्टेशन से नौ जुलाई को लापता हुए प्रीतम भट्टाचार्जी (25) का शव ओवरब्रिज के पास से बरामद किया गया।"
पुलिस के अनुसार भट्टाचार्जी भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर था और पीएचडी में पंजीयन परीक्षा के लिए दिल्ली जा रहा था। वह नौगछिया स्टेशन पर ट्रेन रूकने के बाद चार युवकों द्वारा अपने मूल प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों वाला बैग छीने जाने की वजह से उनका पीछा करते हुए लापता हो गया था।
असम के सिलचर के रहने वाले भट्टाचार्जी ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि बिहार में कटिहार से आगे निकलने के बाद उसके साथ अवध-असम एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार युवक उसे परेशान कर रहे थे।
भट्टाचार्जी को नौगछिया ढूंढ़ने पहुंचे उसके चाचा राम मोहन भट्टाचार्जी ने पुलिस को बताया कि मां से बात करने के थोड़ी देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bihar, bihar, assam, murder, death body








कमेंट्स
0