फारबिसगंज। बिहार में एक महिला को परिवार का खर्चा चला पाने में नाकाम होने पर अपना बच्चा बेचना पड़ा। एक नन्हे से मासूम की कीमत लगाई गई सिर्फ 62 रुपए। लाचारी और बेबसी इंसान को कहां तक पहुंचा सकती है इसका अंदाजा इस मां से लगाया जा सकता है। इस मां ने अपने परिवार का पेट नहीं भर सकने की मजबूरी में अपने मासूम बच्चे को 62 रुपए में बेच दिया। यकीनन ये कानूनी अपराध है लेकिन उस हालात का अंदाजा लगाइए जब एक मां परिवार का बोझ कम करने के लिए अपने जिगर के टुकड़े से दूर होने के लिए तैयार हुई होगी।
दरअसल बिहार के फॉर्बिसगंज स्टेशन पर रहने वाली शन्नो के तीन बच्चे थे। पति को लकवा मारने के बाद रोजी-रोटी की सारी जिम्मेदारी उसी पर आ पड़ी। परिवार चलाने में आ रही दिक्कत को देखते हुए शन्नो ने शनिवार को अपना एक बच्चा नेपाली नागरिक को दे दिया।

हालांकि इस परिवार का दावा है कि उसने अपना बच्चा बेचा नहीं बल्कि घर का खर्च नहीं चला पाने की वजह से ऐसे ही दे दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद जिले के अफसरों में खलबली मची हुई है। पुलिस जांच की बात तो कर रही है लेकिन इस लाचारी के साथ कि वो ज्यादा कुछ कर नहीं पाएगी।
सबसे बड़ी बात ये कि ये सब कुछ हुआ है नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में। दूसरी बात सत्ता में पहुंचे नीतीश ने कभी वायदा किया था गरीबों को भरपूर सहायता देने का। लेकिन विकास के दावों से अलग राज्य की ये हकीकत शर्मसार करने वाली है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bihar, mother, baby, cell, poor








कमेंट्स
0