रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा है कि बेटे के अपराध के लिए पिता को सजा मिलनी चाहिए। रमन सिंह की मानें तो अपराधी बेटा नहीं बल्कि उसका बाप होता है। अगर बेटा गलती करे तो बेटे की नहीं, बाप की ठुकाई होनी चाहिए क्योंकि गुण तो वो अपने बाप से लेता है। अगर कोई चोरी कर रहा है, डकैती कर रहा है, बलात्कार कर रहा है तो इसमें बेटे का बिल्कुल दोष नहीं है क्योंकि जैसा हमारा खून है वैसा हमारा बेटा है।
इसके पीछे डॉक्टर रमन सिंह का तर्क है कि जैसा हमारा खून और डीएनए होता है वैसी संतान होती है। यही नहीं, रमन सिंह की दलील है कि आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब हम अपने मनचाहे इंसानों को पैदा कर सकेंगे। रमन सिंह के मुताबिक अब वो दिन दूर नहीं, जब स्टेम सेल की मदद से हजारों ऐश्वर्या और अभिषेक पैदा किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ये बातें पिछले शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहीं। इस कार्यक्रम में कई वैज्ञानिक, शिक्षाविद और छात्र मौजूद थे। रमन सिंह का यह बयान सुनकर लोग हंस पड़े लेकिन रमन सिंह ने जोर देते हुए कहा कि वो इसे मजाक में न लें।
वहीं, रमन सिंह के इस बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने कहा है कि रमन सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। पटेल के मुताबिक इस तरह की बयान देकर वो राज्य में कैसी कानून व्यवस्था लाना चाहते हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Raman Singh, Statement, Accused, Son, Father, Punishent








कमेंट्स
3