लंदन। अमूमन ये रोचक सवाल उठता रहा है कि पुरुष और महिलाओं में कौन ज्यादा अक्लमंद होता है। अभी तक जरूर ये सिर्फ बहस का हिस्सा था लेकिन अब एक ऐसी रिसर्च आ चुकी है जो ये साबित करती है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अक्लमंद होती हैं।
इस रिसर्च के अनुसार सदी में पहली बार तर्क बुद्धि के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने एक रिसर्च से यह साबित करने की कोशिश की है कि महिलाओं की तर्क बुद्धि पुरुषों से ज्यादा होती है और 100 सालों में पहली बार महिलाओं ने इस मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।

फ्लीन ने बताया कि पिछले 100 सालों में महिला और पुरुषों दोनों में आईक्यू स्कोर बढ़ा है लेकिन महिलाओं में यह तेजी से बढ़ा है और ऐसा महिलाओं के आधुनिक होने के कारण हो रहा है। टेस्ट से यह पता चलता है कि महिला और पुरुष के बीच की खाई पश्चिमी देशों में महत्वपूर्ण नहीं रह गई है। टेस्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में दोनों के आईक्यू लेवल लगभग बराबर हैं वहीं न्यूजीलैंड, एस्टोनिया और अर्जेंटीना में महिलाओं का आईक्यू लेवल पुरुषों से ज्यादा है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: woman, man, iq level, research, lifestyle, modernization








कमेंट्स
0