नई दिल्ली। साढ़े तीन साल बाद आज उद्धव ठाकरे के सीने में उठा दर्द राज के दिल को छु गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती अपने भाई उद्धव को मिलने राज ठाकरे पहुंचे। राज उद्धव से मिलने दो बार अस्पताल पहुंचे और राज खुद अपनी गाड़ी से उद्धव को मातोश्री ले गए।

उद्धव और राज की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। इस मुलाकात में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे जिसमें राज के साथ उनकी मां और पत्नी थी तो उद्धव के साथ उनकी पत्नी मौजूद थी। राजनीती में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं राज और उद्धव।
शिवसेना से अलग होने के बाद राज और उद्धव एक दूसरे पर वार और पलटवार करते रहे हैं। लेकिन भाई के दिल की पुकार पर राज भी दौड़े चले आए। उद्धव ठाकरे को सोमवार को लीलावती अस्पताल में लाया गया। डॉक्टेरों ने एन्जियो ग्राफी की तो पता चला की उनके दिल में तीन ब्लॉकेज हैं। डॉक्टेरों ने उद्धव को बाईपास सर्जेरी करने की सलाह दी है तो वहीं एन्जियो प्लास्टी के बारे में भी उद्धव ठाकरे को बताया गया है।
मनोहर जोशी के मुताबिक उद्धव की एन्जियो ग्राफी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। उद्धव और राज की मुलाकात भले ही एक नाजुक मोड़ पर हुई हो लेकिन ये मुलाकात काफी कुछ कह गयी। दोनों परिवारों के बीच बढ़ती दूरियों को इस मुलाकात ने कुछ हद तक तो कम जरूर कर दिया है। राज, उद्धव को अस्पताल से अपनी गाड़ी में बिठा कर मातोश्री ले गए। जहां राज ने शिवसेना सुप्रीमो और अपने चाचा बाल ठाकरे से भी मुलाकात की।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Uddhav Thackeray, Lilawati hospital, Angiography, Shiv Sena, raj thakre, mns, chief








कमेंट्स
0