IBN7 IBN7

गरीबों के लिए आए 5 करोड़ रुपये डकार गए भ्रष्टाचारी

  • ऋषि सिन्हा, आईबीएन-7
Posted on Jul 16, 2012 at 05:42pm IST

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं में घोटाले की बात हम और आप खूब करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इन घोटालों के खिलाफ खड़े होते हैं और लड़ते हैं। यूपी के कुशीनगर के रहने वाले सिटिजन जर्नलिस्ट ब्रजेश मिश्र सालों से उन लोगों के खिलाफ़ लड़ रहे हैं जिन्होंने गरीबों के हक के पैसे से अपनी जेबें भरीं।

दरअसल मेहनतकश लोगों को तलाश होती है रोजगार की, लेकिन सरकारी योजनाओं के ज़रिए मिलने वाले रोजगार पर ही कुछ लोगों ने डाका डाल दिया है। केंद्र सरकार ने साल 2004-05 में DISTRICT RURAL DEVELOPMENT AGENCY (DRDA) योजना के तहत कुशीनगर जिला पंचायत को 5 करोड़ रूपये जारी किए, इस पैसे का इस्तेमाल रिक्शा और ठेला खरीद कर अनुसूचित जाति के लोगों को देना था ताकि उन्हें रोजगार हासिल करने में आसानी हो सके। लेकिन जिला पंचायत ने एक बैठक कर फैसला पलट दिया और इस पैसे से पंपिंग सेट और जनरेटर खरीदने का फैसला किया।

गरीबों के लिए आए 5 करोड़ रुपये डकार गए भ्रष्टाचारी

ताज्जुब की बात तो ये है कि सरकारी नियमों के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा की राशि से होने वाली खरीद के लिए टेंडर दिया जाना चाहिए। लेकिन यहां पर समान खरीदने के लिए कोटेशन मांगे गए, जो नियमों का खुला उल्लंघन था। इतना ही नहीं, इस खरीद की जानकारी जिला पंचायत की स्टाक बुक में होनी चाहिए थी वो भी नहीं हुई। जिला पंचायत ने जिस कोटेशन को मंजूर किया उसके मुताबिक 5 करोड़ की राशि से 110 जेनेरेटर और 250 पंपिंग सेट खरीदने का फैसला हुआ। लेकिन आज तक किसी को ना पंप सेट और ना ही जेनेरेटर आवंटित किया गया।




इस सारे घपले की जानकारी सीजे ने आयुक्त के साथ-साथ नए सीडीओ की दी, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। उनकी जांच में पाया गया कि इस घोटाले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 5 लोग दोषी हैं और इनके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। सीजे ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपनी जंग जारी रखने का ऐलान किया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ibn7, cj, kushinagar, corruption, drda



पिछली खबर
गांव वाले 21 साल से जमीन देकर कर रहे हैं अस्पताल का इंतजार
अगली खबर
CJ: दिल्ली में नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर लोग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

CJ: यहां पानी नहीं सिर्फ बिल भेज रहा है दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली का जल विभाग हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसा रहा है। साथ ही बिना पानी दिए यह उन लोगों से इसकी भारी कीमत भी वसूल रहा है। 14:31 PM, May 21, 2013

CJ: छेड़खानी से बचने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा

एप्लीकेशन को एक बार फोन में डाउनलोड करने के बाद मुश्किल हालात में फंसी लड़की या महिला को सिर्फ एक बटन दबाने के बाद पुलिस की सहायता मिल सकती है। इस एप्लीकेशन की खासियत है कि मोबाइल में हेल्प बटन दबाते ही एक मैसेज नजदीक के पुलिस थाने में और दूसरा परिवार के पास पहुंच जाता है। 13:14 PM, May 21, 2013

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013
IBN7