IBN7 IBN7

अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने को ना कह दिया था काका ने!

Posted on Jul 19, 2012 at 05:55pm IST | Updated Jul 19, 2012 at 09:24pm IST

लखनऊ। राजनीति में बहुत कम समय गुजारने वाले हिन्दी फिल्मों के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना उर्फ काका ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ 1999 में चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। समाजवादी पार्टी (सपा) सूत्रों ने आज बताया कि 1999 में खन्ना को कांग्रेस यादव के खिलाफ कन्नौज से चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन काका ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था।

काका ने कहा था कि जिसकी शादी में जाकर आशीर्वाद दिया हो, उसके पहले चुनाव में वे बाधा कैसे बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों की पत्नियों का नाम भी एक ही है, इसलिए भी वे अखिलेश के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने इसे मजाक के लहजे में कहा था।

अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने को ना कह दिया था काका ने!

राजेश खन्ना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के निर्देश पर नई दिल्ली से चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मात्र एक हजार वोटों से हार गए थे। आडवाणी इस सीट के अलावा गांधीनगर से भी लड़े थे। इसलिए उन्होंने दिल्ली सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को हराकर सांसद चुने गए थे। जीत के बाद राजेश खन्ना ने कहा था फिल्म के हीरो ने विलेन को हराया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rajesh khanna, akhilesh yadav, Super Star, Bollywood, Politics, Congress



पिछली खबर
साबित हो गया, फिल्मों में सेक्स सीन से बिगड़ते हैं बच्चे!
अगली खबर
आवारा कुत्ता को बचाने पर रानी मुखर्जी को अवॉर्ड

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
दूसरी बीवी संग विंदू
08:31 AM, May 24, 2013
Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7