वॉशिंगटन। अमेरिकी राज्य लुसियाना के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल ने नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सम्भावित उम्मीदवार मिट रोमनी के पक्ष में प्रचार करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला तेज कर दिया है।
रोमनी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को ओहियो के कोलम्बस में उनके समर्थकों के बीच पहुंचे जिंदल ने कहा कि राष्ट्रपति (ओबामा) अपने ही रिकॉर्ड पर नहीं चल सकते, वह अपनी ही नीतियों पर नहीं चल सकते, ऐसे में वह सिर्फ गवर्नर पर हमला बोल सकते हैं।

'एबीसी न्यूज' के अनुसार, ओबामा अपनी नीतियों को लेकर केवल गलत बयानी कर सकते हैं, दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं, अपनी विफलताओं तथा मौजूदा आर्थिक हालात से हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
जिंदल ने ओबामा को जिमी कार्टर के बाद 'सर्वाधिक अक्षम व ढीला-ढाला' राष्ट्रपति करार दिया। जिंदल ने कहा कि राष्ट्रपति ने कुछ वादे किए थे। याद कीजिए, उन्होंने कहा था कि यदि वह तीन साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर नहीं ला पाए तो वह एक कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति रहेंगे। अब जबकि उन्होंने कई वादे तोड़ दिए हैं, मैं चाहता हूं कि वह कम से कम इस एक वादे को याद रखें।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने से पहले कुछ नहीं किया था, न तो उन्होंने कोई व्यवसाय चलाया और न ही राज्य।"रोमनी के चुनाव प्रचार से जिंदल इसी सप्ताह जुड़े। वह बैटन रौग में रोमनी के पक्ष में अनुदान संग्रह के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे, लेकिन दोनों नेता अभी तक किसी समारोह में साथ-साथ उपस्थित नहीं हुए हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bobby jindal, president election, barack obama, campaign








कमेंट्स
0