IBN7 IBN7

श्रीलंका में जलवा दिखाने को तैयार है टीम इंडिया!

Posted on Jul 19, 2012 at 07:49pm IST

नई दिल्ली। टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा शुरू होने में 48 घंटे से भी कम वक्त बचा है। लंबे आराम के बाद टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा दिखाने को तैयार है, लेकिन 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि उन्हें प्रैक्टिस का ज्यादा वक्त नहीं मिला है। उधर श्रीलंका हाल ही में पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज से जीत चुकी है। लिहाजा जीत के लिए धोनी को खास रणनीति बनानी होगी।

आईपीएल के बाद मिले लंबे आराम से टीम इंडिया के खिलाड़ी तरोताजा तो हो चुके हैं, लेकिन मैच प्रैक्टिस बिलकुल नहीं मिली है और लंकाई टाईगर इसी का फायदा उठाना चाहते हैं। श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने के मुताबिक लोहा गर्म है और वो हथौड़ा मारने को तैयार हैं।

श्रीलंका में जलवा दिखाने को तैयार है टीम इंडिया!
उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि हमने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारत के खिलाफ हम बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं।लक्ष्य टी-20 विश्व कप है और ये वक्त है कि हम अच्छा प्रदर्शन करके टीम को आगे ले जाए।

वहीं टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मुताबिक उनकी टीम के लिए ये ब्रेक बेहद फायदेमंद साबित हुई है। कई खिलाड़ियों को जहां अपनी फिटनेस पर काम करने का मौका मिला है। बीते सीजन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की निराशाओं की वजह पर सोचने का मौका मिला है और अब मैदान पर रणनीतियों को आजमाने का वक्त आ गया है।

श्रीलंका के कप्तान तो इस सीरीज को टी-20 विश्व कप का ट्रेलर मानते हैं लेकिन टीम इंडिया के कप्तान के मुताबिक टी-20 विश्व कप के बारे में सोचने की जरूरत नहीं उसकी तैयारी खुद ही हो जाएगी। धोनी ने कहा कि इस टीम के कई खिलाड़ी अगले महीने टी-20 विश्व कप की टीम में भी होंगे। ऐसे में अभी से उसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। इस सीरीज पर ध्यान देना ही हमारे लक्ष्य है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: srilanka, t-20 cricket match, team india, tour, mahendra singh dhoni



पिछली खबर
श्रीलंका के खिलाफ मिलेगा टीम को परखने का मौकाः धोनी
अगली खबर
श्रीलंकाई जमीं पर धोनी को मिली है जबरदस्त कामयाबी!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7