IBN7 IBN7

यूपी में बेरोजगारी भत्ते के लिए 11 हजार आवेदन मंजूर

Posted on Jul 19, 2012 at 09:10pm IST | Updated Jul 19, 2012 at 09:15pm IST

लखनऊ। जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के छठे सबसे बड़े राष्ट्र के बराबर उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते के लिए प्रभावपूर्ण, कुशल और अविलम्ब परिणामदायी प्रणाली अपनायी जा रही है।

प्रदेश के सेवायोजन निदेशक अनिल कुमार ने बेरोजगारी भत्ता देने की पद्धति को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का दावा करते हुए कहा कि सेवायोजन कार्यालयों में प्रत्येक पंजीकरण का स्वयं निदेशक के स्तर पर अनुश्रवण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज तक बेरोजगारी भत्ते के लिए पूरे प्रदेश में 64052 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिनमें से 33368 की कम्प्यूटर में फीडिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 13045 आवेदन पत्रों पर जांच की कार्यवाही की जा रही है तथा 11032 आवेदन बेरोजगारी भत्ते के लिए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा 111 आवेदन पत्र अस्वीकृत हुए हैं।

निदेशक ने बताया कि लखनऊ में 471 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 436 स्वीकृत कर लिए गए हैं और इन्हें स्वीकृति सूचना भेज दी गई है। इन्हें अगले माह से एक-एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और इसके लिए 1100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttar pradesh, unemployment registration form, except, akhilesh kumar yadav



पिछली खबर
बुलंदशहर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी
अगली खबर
आरटीई की अवहेलना पर कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट तलब

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7