मुंबई। मुंबई के नजदीक कसारा और अंबरेली स्टेशनों के बीच विदर्भ एक्सप्रेस और एक लोकल ट्रेन में टक्कर हो गई है। जिसमें 3 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है जबकि कम से कम 31 लोग घायल हुए हैं। रेलवे के तरफ से हेल्प लाइन (022- 22694040) जारी किया गया है।
दरअसल लोकल ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरकर बगल के ट्रैक पर गिर गए, बगल के ट्रैक पर विदर्भ एक्सप्रेस आ रही थी। जिसकी टक्कर लोकल ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे से हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 31 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि विदर्भ एक्सप्रेस मुंबई से नागपुर जा रही थी और लोकल ट्रेन कसारा से मुंबई से आ रही थी। हादसे में विदर्भ एक्सप्रेस के एस-9 और एस-10 बोगी को सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vidhrav express, local train, collision








कमेंट्स
0