IBN7 IBN7

UPA सरकार में हैसियत बढ़वाने पर अमादा हुए पवार

Posted on Jul 20, 2012 at 08:11am IST | Updated Jul 20, 2012 at 04:35pm IST

नई दिल्ली। बुधवार को प्रणब मुखर्जी के विदाई भोज में यूपीए में दिखी एकजुटता एक दिन भी न टिक सकी। उसके अगले ही दिन यूपीए गठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आ गए और आलम यह हुआ कि गुरुवार को कैबिनेट बैठक का बहिष्कार कर एनसीपी के मुखिया और कृषि मंत्री शरद पवार ने कांग्रेस से अपनी खुली नाराजगी जताई।

प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे से खाली हुए कैबिनेट में नंबर दो का ओहदा खुद को न दिए जाने से शरद पवार और एनसीपी खासी नाराज है। दिल्ली में रहते हुए भी पवार और पटेल गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए। इसकी जगह शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और पार्टी महासचिव डी पी त्रिपाठी ने पवार के घर उसी वक्त बैठक की।

UPA सरकार में हैसियत बढ़वाने पर अमादा हुए पवार

सूत्रों के मुताबिक पार्टी की बैठक के बाद शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल ने कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि एनसीपी अपने इस दांव पर फिलहाल खुलकर कुछ कहने से बच रही है। इसके पहले भी शरद पवार और उनकी पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हामिद अंसारी की उम्मीदवारी तय करने को लेकर बुलाई गई यूपीए की बैठक का बहिष्कार किया था।




दरअसल प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे के बाद हुई हुई पहली कैबिनेट की बैठक में शरद पवार प्रधानंमत्री के बगल वाली नंबर 2 कुर्सी पर बैठे थे। लेकिन अगली बैठक में नंबर दो की इस कुर्सी पर रक्षामंत्री ए.के.एंटनी को बैठे देख पवार नाराज हो गए। एनसीपी को भी कांग्रेस सरकार का ये कदम नागवार लगा। हालांकि बाद में पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट से मंत्रियों के वरिष्ठता क्रम वाली सूची हटा ली गई।

कांग्रेस की तरफ से पवार की नाराजगी को खास तवज्जो न दिए जाने ने आग में घी का काम किया। शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल ने न सिर्फ गुरुवार को कैबिनेट बैठक का बहिष्कार किया बल्कि सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश भी कर दी। सूत्रों के मुताबिक आज से शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल अपने मंत्रालय दफ्तर में भी नहीं बैठेंगे। इस्तीफे की पेशकश के साथ एनसीपी ने ये संदेश भी दिया है कि सिर्फ बाहर से समर्थन करेगी।

सूत्रों के मुताबिक एनसीपी इसलिए भी नाराज है क्योंकि पवार जैसे कद्दावर मंत्री को सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट की अहम समिति में भी नहीं रखा गया है। वैसे, इस्तीफे की पेशकश को सरकार पर दबाव बनाने की योजना का हिस्सा भी माना जा रहा है। चर्चा है कि कैबिनेट में जल्दी ही फेरबदल हो सकता है। ऐसे में एनसीपी दबाव बनाए रखना चाहती है। एनसीपी के नौ सांसद हैं और वो केंद्र और महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है। जो भी हो, तमाम मुश्किलों से घिरी यूपीए सरकार को पवार के इस रुख से झटका तो लगा ही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sharad Pawar, Praful Patel, NCP, UPA, UPA Cabinet meet, Union government



पिछली खबर
राष्ट्रपति चुनाव: मनमोहन, सोनिया समेत कई सांसदों ने डाले वोट
अगली खबर
यूपीए का हिस्सा थी और रहेगी एनसीपीः प्रफुल्ल पटेल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7