चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। हमलावर फरार हो गए। महिला पर गोली चलने के थोड़ी ही देर बाद उसी सेक्टर में एक गाड़ी में महिला के पति का भी शव मिला। पुलिस के मुताबिक काफी समय दोनों में अनबन चल रही थी।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस मानकर चल रही है कि पति ने ही पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर उसी सेक्टर में कुछ दूरी पर जाकर कार में सुसाइड किया। पुलिस की बात को इस बात से भी बल मिलता है क्योंकि पति के शव के पास ही देसी कट्टा मिला है।

बहरहाल, पुलिस को पत्नी के बयान का इंतजार है जिसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। घायल पत्नी को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Chandigarh, Firing, Women, Wife, Husband, Suicide








कमेंट्स
0