IBN7 IBN7

बिहार में बागमती और कमला खतरे के निशान से ऊपर

Posted on Jul 20, 2012 at 12:05pm IST | Updated Jul 20, 2012 at 12:07pm IST

पटना। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण बिहार की नदियां उफान पर हैं। उत्तर बिहार के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, तो कई गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से पलायन करने लगे हैं।

बागमती और कमला बलान नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं तो कोसी और गंडक नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की खबर है।

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-बाल्मीकीनगर मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन बंद हो गया है। एक अधिकारी के मुताबिक बलजोरा के समीप सड़क पर पांच फुट ऊपर पानी बह रहा है। सिकटा प्रखंड में रक्सौल-नरकटियागंज रेल मार्ग पर बाढ़ का पानी रेल पटरी के समीप से बह रहा है।

बगहा के हरनामाड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 97 छात्राओं सहित 105 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। हालांकि बगहा के अनुमंडल अधिकारी रमण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उनके निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फंसे लोगों के पास सभी प्रकार के आवश्यक सामान हैं।

मधुबनी जिले के फुलपरास, मधेपुर, और सुपौल जिले के निर्मली और मरौना के चार दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इधर, मुजफ्रपुर में औराई प्रखंड के 2000 घरों में बागमती की बाढ़ का पानी घुस गया है। गोपालगंज जिले में गंडक में उफान के कारण कटघरवां और बरई पट्टी में कटाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

पटना के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सुबह आठ बजे कोसी नदी के वीरपुर बराज से जलस्राव 1,48,200 क्यूसेक था, जबकि छह बजे यहां से 1,54,270 क्यूसेक जलस्राव रहा। इधर, वाल्मीकीनगर स्थित गंडक बराज में गंडक का जलस्राव सुबह आठ बजे 1,83,400 क्यूसेक था, जबकि छह बजे 2,12,200 क्यूसेक जलस्राव था।

नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बागमती सोनाखान, डुब्बाधार, चंदौली और बेनीबाद में खतरे के निशान के उपर बह रही है, जबकि कमला बलान झंझारपुर और ललबकिया के पास खतरे के निशान को पार कर गई है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bihar, river, flood, rain



पिछली खबर
गाजियाबाद में वुडलैंड के जीएम की गोली मारकर हत्या
अगली खबर
महिलाओं के मुद्दे पर बागपत में महापंचायत आज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7