IBN7 IBN7

ऑनलाइन गेम में मां काली के अश्लील चित्रण पर बवाल

  • ibnlive.com
Posted on Jul 20, 2012 at 12:42pm IST | Updated Jul 20, 2012 at 03:57pm IST

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि कुछ समय से अमेरिका में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने की होड़ मची हुई है। जहां कुछ समय पहले एक शराब कंपनी ने मां काली के नाम से शराब बना डाली थी, वहीं अब एक ऑनलाइन गेम में मां काली को अश्लील रूप में दिखाया गया है।

अमेरिकी कंपनी हि-रेज स्टूडियो द्वारा हाल में जारी एक ऑनलाइन गेम ‘स्मिट’ में हिंदू देवी मां काली को अश्लील रूप में दिखाया गया है। इस गेम में मां काली के अलावा वामन और अग्नि जैसे कई हिंदू देवी-देवताओं को भी चित्रित किया गया है।

ऑनलाइन गेम में मां काली के अश्लील चित्रण पर बवाल

अमेरिका में रह रहे हिंदू समुदाय के लोग इससे गुस्से में हैं और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। ऑनलाइन गेम का विरोध कर रहे हिंदू समुदाय के साथ कैथोलिक, यहूदी और बौद्ध धर्म के लोग भी आ गए हैं। इन लोगों ने इससे शर्मनाक बताते हुए कहा है कि गेम निर्माताओं द्वारा इन देवी-देवताओं का चित्रण बेहद शर्मनाक है।

यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदूइज्म के अध्यक्ष राजन जैद ने इस ऑनलाइन गेम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस देवी को हिंदू घरों और मंदिरों में पूजते हैं उसका ऐसा चित्रण हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो गेम बनाने वाले हि-रेज स्टूडियो को गेम से मां काली और अन्य देवी-देवताओं को जल्द हटाने को कहा है।

हिंदू जागृति मंच ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि इस वीडियो गेम में हिंदू देवी मां काली का चित्रण एक लड़ाकू पॉर्न स्टार जैसे बेहद खराब रूप में किया गया है। मां काली की पूजा करोड़ों हिंदू करते हैं। हिंदू देवी-देवता ऑनलाइन गेम में चित्रित की जाने वाली वस्तु नहीं है।

जब आईबीएन लाइव डॉट कॉम ने इस ऑनलाइन गेम के वीडियो की जांच की तो पाया कि वीडियो गेम में मां काली को पॉर्न स्टार के रूप में चित्रित करने जैसा कुछ नहीं है। हालांकि वीडियो में मां काली को हॉलीवुड हीरोइन की तरह एक्पोजर लुक दिया गया है जो करोड़ों लोगों द्वारा पूजा की जाने वाली देवी के साथ नहीं किया जाना चाहिए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kali, Goddess Kali, SMITE, protest against online game, Hindu groups, America, religion



पिछली खबर
देखें: भोलेनाथ की सेवा में कांवड़ उठाकर जब निकले शिवभक्त
अगली खबर
नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में 1 ही दिन खुलते हैं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7