IBN7 IBN7

राहुल के ड्रग्स लेने पर बीसीसीआई कार्रवाई की जल्दी में नहीं

Posted on Jul 21, 2012 at 10:39am IST | Updated Jul 21, 2012 at 06:56pm IST

मुंबई। टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल शर्मा मुश्किल में हैं। मुंबई में 2 महीने पहले हुई एक रेव पार्टी के मामले में उनका ब्लड और यूरीन सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं यानी उन्हें पार्टी में नशा लेने का दोषी पाया गया है। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल के सैंपल भी पॉजीटिव आए हैं। राहुल शर्मा को पुलिस समन भेजेगी, बीसीसीआई को भी राहुल शर्मा के पॉजीटिव पाए जाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वेन पार्नेल को लेकर साउथ अफ्रीकन एबेंसी को भी पुलिस सूचित करेगी। वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने राहुल शर्मा के ड्रग्स सैंपल पॉजीटिव पाए जाने पर मुंबई पुलिस की जांच पर ही सवाल खड़े दिए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से पूछा है कि रिपोर्ट आने में इतनी देरी कैसे हुई।

इसके बाद मुंबई पुलिस राहुल के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, उनके खिलाफ जुर्म में साथ देने का मामला दर्ज किया जा सकता है। राहुल फिलहाल श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ हैं।

राहुल के ड्रग्स लेने पर बीसीसीआई कार्रवाई की जल्दी में नहीं

दरअसल 20 मई की रात देश के उभरते क्रिकेटर राहुल शर्मा के लिए काली साबित हो सकती है, क्योंकि राहुल शर्मा नशीली पार्टी के फेर में फंस चुके हैं। राहुल के यूरीन सैंपल से ये साफ हो चुका है कि उन्होंने उस रात नशे का सेवन किया था। 20 मई की रात मुंबई के जुहू में मौजूद ओकवुड होटल में मुंबई पुलिस ने छापा मारकर राहुल शर्मा और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बेन पार्नेल समेत 90 लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप था कि रेव पार्टी में नशे के सेवन का।




आरोपियों के नमूनों की रिपोर्ट दो हिस्सों में आई। पहले हिस्से में कुल 46 लोगों की रिपोर्ट आई थी जिसमें 44 पॉजीटिव पाए गए और 2 नेगेटिव, दोनों नेगेटिव पुरुष थे। शुक्रवार को जिन 44 लोगों की रिपोर्ट में आई थी उनमें से 42 पॉजीटिव पाए गए और 2 नेगेटिव। इन्हीं 44 लोगों में राहुल शर्मा और बेन पार्नेल की रिपोर्ट भी शामिल थी। राहुल शर्मा के सैंपल पॉजीटिव आने के बाद से जालंधर में मौजूद उनके घर पर सन्नाटा है। घरवालों को पूरी उम्मीद थी की उनका बेटा निर्दोष साबित होगा। जाहिर है इस रिपोर्ट से उन्हें धक्का लगा होगा। वहीं राहुल के कोच इस खुलासे से हैरान हैं, वो टेस्ट पर ही सवालिया निशान लगा रहे हैं।

बहरहाल मुंबई पुलिस अब कार्रवाई करने के मूड़ में है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के सैंपल पॉजीटिव आए हैं और जिनके खिलाप सबूत मिले हैं उनके खिलाफ आरोप तय कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। राहुल समेत तमाम लोगों पर अपराध में सहयोगी होने का आरोप तय हो सकता है, यानी मुंबई पुलिस राहुल को गिरफ्तार भी कर सकती है।

हालांकि बीसीसीआई इस मामले में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है, बीसीसीआई ने कहा है कि वो पूरी जांच के बाद ही इस मामले में फैसला करेगी। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राहुल के बचाव में सामने आ गए हैं। गांगुली के मुताबिक उनसे अनजाने में ये गलती हुई होगी। लिहाजा उन्हें टीम से नहीं हटाना चाहिए। लेकिन ये मुंबई पुलिस पर निर्भर करता है कि वो कितनी तेजी से और कब तक कार्रवाई करती है।

राहुल शर्मा फिलहाल भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस खुलासे के बाद उन्हें इस सीरीज में खेलने देना ठीक है। अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में टीम के साथ बनाए रखा जाता है तो अनुशासनहीनता और नशे के खिलाफ बीसीसीआई की जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगा। सवाल ये भी है कि क्या राहुल शर्मा खुद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, क्योंकि हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया था कि अगर वो टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए तो वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

इधर क्रिकेटर राहुल पर ड्रग्स रिपोर्ट पॉजीटिव आने की खबर पर राहुल के पिता ने इस बात से साफ इनकार किया है कि उनका बेटा किसी तरह का नशीला पदार्थ ले सकता है, उनके मुताबिक वो नशा करता ही नहीं है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rahul sharma, drugs, sample, positive, bcci, team india, mumbai police



पिछली खबर
रेव पार्टी में पकड़े गए क्रिकेटर राहुल शर्मा का सैंपल पॉजीटिव
अगली खबर
'विराट' चुनौती से पार न पा सके लंकाई, भारत 21 रन से जीता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7