मुंबई। सरकार में पहले और दूसरे नंबर की हैसियत की बहस को खारिज करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज कहा कि मंत्रिमंडल में कोई जूनियर या सीनियर नहीं है सभी मंत्री बराबर हैं। एंटनी ने मुंबई के मझगांव डाकयार्ड में नौसैनिक पोत आईएनएस सह्याद्रि के भारतीय नौसेना में शामिल होने के मौके पर यह टिप्पणी की।
एंटनी ने संवाददाताओं, राजनीतिक सवालों को रक्षा मंच पर नहीं उठाने की सलाह दी थी लेकिन इसके बावजूद जब मीडिया ने पूछ लिया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी मंत्री बराबर हैं, कोई सीनियर या जूनियर नहीं। मालूम हो कि प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के बाद एंटनी सरकार में नंबर दो का दर्जा हासिल कर चुके हैं और इसे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। एंटनी ने सरकार में नंबर दो की इस बहस को महाराष्ट्र में आकर खारिज किया जो एनसीपी का राजनीति प्रभाव क्षेत्र हैं।

एंटनी का संवाददाता सम्मेलन शुरू होने से पहले ही यह सुझाव जारी किया गया था कि इस मंच से राजनीतिक सवाल नहीं पूछे जाएं लेकिन इसके बावजूद जब सवाल उठाए गए तो एंटनी पूरे तेवर के साथ इस बहस को खारिज किया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Union Government, Cabinet, Sharad pawar, A K Antony, Precedence in Cabinet








कमेंट्स
0