नई दिल्ली। यूपीए सरकार में शरद पवार की एनसीपी शामिल रहेगी या बाहर जाएगी? इस सवाल का जवाब आज पार्टी की हाईलेवल मीटिंग के बाद भी नहीं मिल सका। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने सिर्फ इतना कहा कि एक-दो दिन में पार्टी एक और बैठक करेगी जिसमें महाराष्ट्र के नेता भी शामिल होंगे और उसी के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी नेता सरकार की ओर से आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। अगाथा संगमा के मंत्रिपद से इस्तीफे पर पटेल ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय करेगी, अगाथा उसका पालन करेंगी।
पटेल ने कहा कि आज की बैठक में कई पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ। हम चाहते थे कि महाराष्ट्र इकाई के हमारे साथी भी यहां आएं। महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र चल रहा है इस वजह से वो नेता बैठक में शामिल नहीं हो पाए। कल हम पुणे में बैठक करेंगे। और तभी कोई निर्णय लेंगे।

पटेल ने कहा कि हम यूपीए के एक हिस्सेदार है और आगे भी यूपीए के साथ ही मिलजुलकर जिम्मेदार घटक की तरह काम करेंगे। महाराष्ट्र में भी हमारी मिलजुली सरकार है। वहां से भी कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। वहां के नेताओं का बात सुने बिना हम फैसला नहीं कर सकते इसलिए जब तक सारी बातों का पूर्ण विराम नहीं लगता तब तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। पार्टी किसी भी तरह के सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी।
पटेल ने कहा कि अगाथा संगमा आज शरद पवार से मिलीं। वहां उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा वो उसका पालन करेंगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नेताओं के साथ एनसीपी सुप्रीमो ने पिछले दिनों मुलाकात की थी जिसमें यूपीए सरकार का साथ छोड़कर बाहर से समर्थन देने पर विचार किया गया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ncp, congress, upa, sharad pawar, agatha sangma, resign, praful patel








कमेंट्स
1