IBN7 IBN7

भोपाल@23 जुलाई: फिर से बहाल होंगे बर्खास्त MLA!

  • मीडिया रिपोर्ट्स
Posted on Jul 23, 2012 at 05:27pm IST

फिर से बहाल होंगे बर्खास्त कांग्रेसी MLA!

भोपाल। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और कल्पना परूलेकर की विधानसभा की सदस्यता की बहाली को लेकर मंगलवार को फैसला लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रोहाणी ने आज बताया कि उनके निवास पर आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई के साथ इस विवाद का सकारात्मक हल निकालने के प्रयासों के तहत एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

सिरमौर में एडीजे कोर्ट की होगी स्थापना

भोपाल। ऊर्जा एवं खनिज राज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सिरमौर में एडीजे कोर्ट की स्थापना किया जाना तर्कसंगत और आम जनता के हित में है। इस दिशा में शीघ्र ही ठोस और सकारात्मक पहल की जाएगी। शुक्ल तहसील मुख्यालय सिरमौर में अभिभाषक संघ के समारोह को संबोधित कर रहे थे। शुक्ल ने अपनी मांग के समर्थन में अभिभाषक संघ द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक अनशन कार्यक्रम को स्थगित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर लिया है। अब जन प्रतिनिधि के नाते आपकी मांग को पूरा करने के लिए मैं शासन स्तर पर प्रयास करूंगा।

साहित्य अकादमी का फंक्शन शुरू, कल होगा समापन समारोह

भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद का अलंकरण समारोह 23 और 24 जुलाई को भारत भवन में होगा। दो दिवसीय समारोह में 23 जुलाई की शाम अंतरंग सभागार में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिंतक श्रीधर पराडकर की अध्यक्षता और वरिष्ठ रचनाकार जगदीश तोमर के आतिथ्य में पांच अखिल भारतीय एवं आठ प्रादेशिक पुरस्कारों से रचनाकारों को अलंकृत किया जाएगा।

निपनिया पुल पर रैलिंग लगाने के निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश के ऊर्जा एवं खनिज राज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को स्थानीय बंदरिया के समीप निपनिया पुल पर रैलिंग लगाने के निर्देश दिए। समीपी मोहल्ले के एक 11 वर्षीय बालक के पुल से नदी में गिरकर बह जाने की खबर सुनकर शुक्ल निपनिया पुल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को बच्चे की खोजबीन के निर्देश दिए। नदी में पानी कम करने के लिए बाणसागर से पानी छोड़ने के कार्य को बंद करने के लिये भी उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।

राजधानी के आसमान पर फिर से लौटा मॉनसून

भोपाल। फिर से मानसून के सक्रिय होने से किसानों सहित राज्य की आम जनता के चेहरे भी हर्ष से खिल गए हैं। सिंचाई और पेयजल के लिए जलाशयों में पानी की आवक फिर होने लगी है। भोपाल में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में इस दौरान 11 मिमी बारिश हुई। झीलों की इस नगरी में मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब भी आधे घंटे तक बारिश की तेज बौछारें गिरी और बादल फिर से गहराने लगे थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bhopal, news capsule, media reports



पिछली खबर
रहस्यमय बीमारी से गुजरात में 5 बच्चों की मौत
अगली खबर
जयपुर@23 जुलाई: फर्नीचर फैक्ट्री में आग, लाखों खाक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
पानी-पानी दिल्ली
20:42 PM, Jun 19, 2013
Photogallery
रीडर्स क्लिक
16:55 PM, Jun 19, 2013

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013
IBN7