नई दिल्ली। अन्ना के आंदोलन और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर टीम अन्ना की सदस्य शाजिया इल्मी से आईबीएनखबर.कॉम ने बातचीत की। (ऑडियो सुनें) टीम अन्ना में इंटरनल डेमोक्रेसी के मुद्दे पर शाजिया इल्मी का कहना था कि टीम अन्ना में पूरी इंटरनल डेमोक्रेसी है। मीटिंग होती है तो कई बार कई मुद्दों पर सारे सदस्य एक मत नहीं होते हैं। ऐसे में हम मुद्दों को आगे चर्चा के लिए छोड़ देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि 20 में से 16 एक राय के होते हैं बाकी नहीं होते हैं। हर मुद्दे पर मीटिंग में जमकर चर्चा होती है। हमारे यहां बहुमत से फैसला होता है।
टीम में फूट पर इल्मी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सबसे पहले गए। उनका क्या था, समझ में नहीं आया। राजगोपालन एकता परिषद में व्यस्त रहते हैं। हमारी उनसे बात होती रहती है। मुफ्ती काजमी पर निशाना साधते हुए इल्मी ने कहा कि काजमी जबर्दस्ती कोर कमेटी के सदस्य बने। मीटिंग में वो अपने बारे में बात करते रहते थे। मुझे उनका हिसाब समझ नहीं आया कि क्या है। वो हमेशा कहते थे कि वो हमारे साथ हैं लेकिन वो थे नहीं। वो अंदर-अंदर कुछ और करते थे।
टीम अन्ना के आंदोलन का वेब ऑपरेशन संभाल रहे शिवेंद्र के विरोध पर इल्मी ने कहा कि शिवेंद्र को लेकर बात हुई है। शिवेंद्र को कुछ लोगों से ज्यादा दुश्वारी है। हमारी कोशिश थी सबकुछ ठीक हो। इल्मी ने कहा कि उसने कुछ सवाल पूछे हैं। ये लेटर लीक हुआ। ये कोर कमिटी मेंबर को लिखा गया लेटर है। इल्मी ने सफाई दी कि शिवेंद्र पर बहुत चर्चा हुई थी। अरविंद ने तो यहां तक कहा था कि अगर शिवेंद्र नाराज हैं तो मैं उससे माफी मांगने को तैयार हूं।
टीम अन्ना के खिलाफ लगातार कैंपेन हो रही है। क्या आंदोलन चलाने के लिए देशभर से लोगों को चुना गया है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे कोई कैंपेन नहीं हुई है। लोग जुड़ते रहते हैं और वालंटियर के रूप में सीखते हैं। कुछ लोगों से बात जरूर हुई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: team anna hazare, arvind kejriwal, shazia ilmi








कमेंट्स
1