IBN7 IBN7

सूखे की आहट सुन PM एक्टिव, मंत्रालयों को किया अलर्ट

Posted on Jul 23, 2012 at 09:07pm IST | Updated Jul 23, 2012 at 09:12pm IST

नई दिल्ली।सूखे की आशंका ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने माना है कि कमजोर मॉनसून की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं। बारिश कम होने की वजह से इस साल कृषि क्षेत्रफल में भारी कमी आई है। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि वे तालमेल बनाते हुए हर हफ्ते स्थिति का जायजा लें।

जुलाई का तीसरा हफ्ता बीत गया और मॉनसून अभी कमजोर ही है। इसका असर खेती और पीने के पानी पर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी माना है कि कमजोर मॉनसून की वजह से न सिर्फ खेती और जल प्रबंधन में दिक्कत आ रही है बल्कि खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

सूखे की आहट सुन PM एक्टिव, मंत्रालयों को किया अलर्ट

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक हालांकि गेहूं और चावल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन चीनी, दाल और सब्जियों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। इससे निपटने के लिए खाद्य मंत्रालय ने जनवितरण प्रणाली में दाल पर सब्सिडी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कम बुआई हुई है। इससे ज्वार बाजरा जैसे पारंपरिक अनाज की पैदावार पर असर पड़ेगा। देश के 84 बड़े जलाशयों में पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 61 फीसदी पानी भरा है लेकिन जल संसाधन मंत्रालय को भरोसा है कि पीने के पानी का संकट पैदा नहीं होगा।

कमजोर मॉनसून से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों को तैयार रहने को कहा है। प्रधानमंत्री ने कृषि मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालय समूह बनाया है जो हर हफ्ते राज्य सरकारों के साथ स्थिति का जायजा लेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जा रही है। पीने के पानी की स्थिति का जायजा भी अब हर पंद्रह दिनों की जगह हर हफ्ते लिया जाएगा। कृषि मंत्रालय को बीज की पूरी व्यवस्था रखने को कहा गया है ताकि जरुरत पड़ने पर राज्यों को उपलब्ध कराया जा सके।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक देशभर में अब भी मॉनसून में 22 फीसदी की कमी है। उत्तर पश्चिम में 33 फीसदी, मध्य भारत में 26 फीसदी, दक्षिण भारत में 26 फीसदी और देश के पूर्वी हिस्से में 10 फीसदी कम बारिश हुई है। सबसे बड़ा संकट पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कर्नाटक में पैदा हुआ है जहां मॉनसून की बरसात बहुत कम हुई है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: drought, rain, prime minister, manmohan singh, agriculture area, farming



पिछली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- सोमवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
अलविदा! एशिया की पहली महिला कर्नल थीं लक्ष्मी सहगल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मयप्पन के पास अब बस कुछ ही घंटे, पेश नहीं हुए तो...

मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के CEO मयप्पन को पूछताछ के लिए और वक्त देने से इनकार कर दिया है। 12:52 PM, May 24, 2013

जम्मू-कश्मीर: सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 11:35 AM, May 24, 2013

सहारा के बाद IPL की स्पॉन्सरशिप से हट सकती है पेप्सी!

आईपीएल-6 को लगातार झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, सहारा के आईपीएल से अपनी भागीदारी वापस लेने के बाद अब मेन स्पॉन्सर पेप्सी स्पॉन्सरशिप वापस लेने की सोच रहा है। 10:09 AM, May 24, 2013

एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर होश उड़ा रहा है विंदू

अब तक विंदू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसी के कारण चेन्नई टीम के सीईओ को बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन मुश्किल में हैं। 09:42 AM, May 24, 2013

कोहली और हरभजन से भी है विंदू दारा सिंह की करीबी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसे विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया है कि वैसे तो वो टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जानता है लेकिन वो विराट कोहली, हरभजन सिंह और मनप्रीत गोनी के बेहद करीब है। 09:20 AM, May 24, 2013

SC/ST/OBC के खाली पदों की होगी स्पेशल तरीके से भर्ती

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष भर्ती अभियान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 21:03 PM, May 23, 2013

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में 20 हजार भर्तियां

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि इन नए पदों में से 1349 पद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के और शेष 19402 पद गैर आईआरएस कैडर के होंगे। 21:00 PM, May 23, 2013
IBN7