IBN7 IBN7

महंगाई के बीच लोगों को एक और झटका, पेट्रोल हुआ महंगा

Posted on Jul 24, 2012 at 08:56am IST | Updated Jul 24, 2012 at 08:57am IST

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरण कंपनियों ने सोमवार मध्य रात्रि से पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 70 पैसे बढ़ाने की घोषणा की। कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने और रुपये में अवमूल्यन को इसके लिए कारण बताया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 23 जुलाई की मध्य रात्रि से पेट्रोल की कीमत 70 पैसे बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें राज्यों के शुल्क शामिल नहीं हैं।

इसमें कहा गया कि यह संशोधन अंतर्राष्ट्रीय तेल मूल्य में वृद्धि और रुपये के मूल्य में उतार चढ़ाव को देखते हुए किया गया। मूल्य निर्धारण करने वाली अवधि में जहां भारत में कच्चे तेल की कीमत औसत 101.28 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 111.59 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपया अभी प्रति डॉलर लगभग 55.36 के स्तर पर है।

महंगाई के बीच लोगों को एक और झटका, पेट्रोल हुआ महंगा

मौजूदा कारोबारी साल के पहले दो महीनों में अंतर्राष्ट्रीय मूल्य, रुपये के अवमूल्यन और कम्पनियों द्वारा पेट्रोल की कीमत मनोनुकूल रूप से बढ़ाने में असमर्थता के कारण पेट्रोल की बिक्री से कारपोरेशन को 1,053 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

आईओसी ने साथ ही कहा कि डीजल, मिट्टी का तेल और रसोई गैस की कीमत जून 2011 से नहीं बदली है। इसके कारण इन तीन मदों पर कंपनी को 2012-13 में 86 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस स्थिति में कंपनी और अधिक नुकसान नहीं झेल सकती है।

विभिन्न राज्यों के शुल्कों को शामिल करने पर मूल्य वृद्धि 70 पैसे प्रति लीटर से 91 पैसे प्रति लीटर रहेगी। दिल्ली में यह वृद्धि 70 पैसे होगी। राज्य सरकार के वैट छूट के 16 जून के फैसले के चलते इस वृद्धि पर कर नहीं लगेगा।

मूल्य में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 68.48 रुपये प्रति लीटर होगी। मुम्बई में नई कीमत 74.23 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 73.16 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 73.61 रुपये प्रति लीटर होगी।

हैदराबाद में नई कीमत 75.80 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरू में यह 77.30 रुपये प्रति लीटर होगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: petrol, petrol price hike, Oil Marketing Companies



पिछली खबर
महापंचायत ने की मारुति से प्लांट बंद न करने की अपील
अगली खबर
FMCG शेयरों से बाजार में मामूली बढ़त, कारोबार सुस्त

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.41 अंकों की तेजी के साथ 19,791.74 पर खुला। 09:48 AM, May 24, 2013

टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 6528 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 6528 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 433.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 09:29 AM, May 24, 2013

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा भी चलेगा। 09:29 AM, May 24, 2013

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रुकेगी: TRAI

देशभर के मोबाइल कस्टमर अनचाही कॉल और एसएमएस से परेशान हैं। यही नहीं धोखे से वैल्यू एडेड सर्विसेस देकर ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियां लूट रही हैं। 09:10 AM, May 24, 2013

जोरदार फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटकर बंद

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। 17:35 PM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.32 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.92 पर खुला। 10:27 AM, May 23, 2013

मार्च तक शुरू होगी रिलायंस जियो की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अगले साल मार्च तक पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 2-3 साल में रिलायंस जियो इंफोकॉम की भारत के पूर्वी भाग में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। 09:05 AM, May 23, 2013

56 के नीचे नहीं गिरेगा रुपया: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। रुपया 6 महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल रुपया 55.5 के पार चला गया है। 09:04 AM, May 23, 2013

एयरलाइंस यात्रियों को चूना लगाने की नई तरकीब

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से तरह-तरह से पैसे वसूलने के तरीके आजमा रही हैं। हाल ही में सभी एयरलाइंस ने मनपसंद सीट के लिए अतिरिक्त पैसे लेने शुरू कर दिए थे। 09:03 AM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013
IBN7