कौशांबी। भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल बुधवार से आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं। उनकी मांग है कि मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसआईटी का गठन किया जाए। इस अनशन में साथ देने के लिए खुद अन्ना हजारे आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।
इससे पहले पहली बार अरविंद केजरीवाल का परिवार मीडिया के सामने आया। आईबीएन7 के साथ बातचीत में केजरीवाल के परिवार ने साफ कहा कि वो उनके आंदोलन के साथ जुड़े हैं और केजरीवाल को जरूर सफलता मिलेगी। (वीडियो देखें)

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: arvind kejriwal, family, interview, ibn7, corruption








कमेंट्स
0