लदंन। बहुचर्चित फिल्म 'अवतार' के अभिनेता सैम वॉर्थिग्टन और हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्जनेगर से फिल्मकार डेविड आयर की फिल्म 'टेन' में अभिनय करने को लेकर बात चल रही है। वेबसाइट 'वरायटी डॉट कॉम' के मुताबिक सैम के किरदार का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस अभिनेता की योजना इसे स्वीकार करने की है।
स्किप वुड द्वारा लिखी गई 'टेन' अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए बनाई गई संस्था 'डीईए' के उत्कृष्ट कार्यदल पर आधारित है जो विश्व के सबसे खतरनाक मादक पदार्थ के उत्पादकों से मुकाबला करती है। टीम एक जटिल अभियान के तहत मादक पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर सुनियोजित तरीके से छापा मारती है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Arnold Schwarzenegger, Sam Varthington, Hollywood Actor, Film Ten, Avatar, London








कमेंट्स
0