IBN7 IBN7

बैटिंग की वजह से नहीं, खराब पिच के कारण हारे: धोनी

Posted on Jul 25, 2012 at 12:17pm IST | Updated Jul 25, 2012 at 12:20pm IST

हंबनतोता। भारत की श्रीलंका के हाथों दूसरे वनडे में शर्मनाक पराजय से आहत भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम की विफलता के लिए खराब पिच को जिम्मेदार ठहराया है।

धोनी ने मैच के बाद कहा कि हमने जैसा सोचा ने पिच उसके बिल्कुल विपरीत नजर आई। विराट कोहली के आउट होने के बाद हमने जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए। बल्लेबाजों के पिच को समझने से पहले ही हमने दो विकेट गंवा दिए। इरफान पठान और रविचंद्रन अश्विन के लिए हमें उस संकट की स्थिति से उबार पाना बेहद कठिन था।

बैटिंग की वजह से नहीं, खराब पिच के कारण हारे: धोनी

कप्तान ने कहा कि विराट कोहली के आउट होने के बाद हम संभल नहीं सके। यह हम सभी के लिए एक खराब दिन था। कभी-कभी ऐसा दिन भी आता है। हमें अपनी गलतियों से सबक सीखना होगा और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मैच के दौरान चल रही हवा से श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिली मदद को स्वीकार करते हुए धोनी ने कहा कि अगले मैच में प्रेमदासा स्टेडियम में ऐसी हवा नहीं होगी। उन्होंने गौतम गंभीर की 65 रन की पारी की सराहना करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा खेलें।

धोनी ने साथ ही कहा कि आप मैच में 138 रन बनाकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि गेंदबाज मैच जिता सकें। धोनी भले ही टीम की हार का ठीकरा पिच पर फोड रहे हों लेकिन श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने ऐसा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाया। हम भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी जल्दी विकेट लेकर ही काबू कर सकते थे और हमने ऐसा ही किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, ms dhoni, one day, cricket, sri lanka, sri lanka tour



पिछली खबर
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, इस मैच को भूल जाओ
अगली खबर
कपिल ने ICL से दिया इस्तीफा, BCCI से हुआ समझौता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

Photogallery
फंस गए दामाद जी!
14:18 PM, May 24, 2013

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013
IBN7