नई दिल्ली। एक बार फिर मुंबई हमलों से जुड़ी खबरों को रीडर्स ने गंभीरता से लिया है। अधिकतर रीडर्स चाहते हैं कि कसाब को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।
मुंबई से हमारे एक रीडर रमेश राय ने लिखा है कि कसाब को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा देनी चाहिए जितनी भी देरी की जाएगी भारत के हक में अच्छा नहीं होगा। पाक से सारे रिश्ते ख़त्म कर देना चाहिए।
राजनीति में परिवारवाद से जुड़ी एक खबर पर भी लोगों ने गंभीरता दिखलाई है। सुनने में आया है कि पंजाब के मुंख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल जल्द ही पंजाब के उप-मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस पर कानपुर से अर्चना लिखती हैं कि हर कामयाब आदमी अपने अपने बच्चे को वही बनाना चाहता है जो वो खुद है। चूंकि नेता बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं होती इसलिए राजनीति में परिवारवाद ज्यादा है।
चलते-चलते: आईबीएन खबर पोल में इस बार फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनर’ पर अमित की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया। तकरीबन 62 फीसदी लोगों ने अमिताभ की नाराजगी को सही बताया है जबकि 33 फीसदी लोगों की नजर में अमिताभ का गुस्सा जायज नहीं है। वहीं 5 फीसदी लोगे ऐसे भी थे जिनकी नजर में इस सवाल पर कोई हां या न संभव नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: kasab, hang, reader, Readers Space








कमेंट्स
1