हेग। रिची बेरिंगटन ने अपने तूफानी शतक से स्कॉटलैंड में सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को मंगलवार को एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 34 रन से हराकर आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच बेरिंगटन ने मात्र 58 गेंदों में दस चौकों और पांच छक्कों की मदद से 100 रन बनाए जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 18 ओवर में 128 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि ओपनर तमीम इकबाल ने 26 रन का योगदान दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से जोश डेवी और माजिद हक ने तीन-तीन विकेट लिए।
आयरलैंड के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतकर बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई थी लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ हार ने उसे रैंकिंग में नौवें नंबर पर धकेल दिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Bangladesh, Cricket, Eng, t20 match, scotland








कमेंट्स
0